{"_id":"606b385de8ac10110d1be4bd","slug":"water-crisis-in-mainpuri-800-house-people-protests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में पानी का संकट: मैनपुरी में परेशान हैं 800 घरों के लोग, सप्लाई नहीं होने से बढ़ रही नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में पानी का संकट: मैनपुरी में परेशान हैं 800 घरों के लोग, सप्लाई नहीं होने से बढ़ रही नाराजगी
Tue, 06 Apr 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:11 AM IST
सार
- वार्ड नगरिया में हैंडपंप हैं खराब
- पानी की सप्लाई की नहीं है व्यवस्था
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी नगर पालिका के वार्ड संख्या 28 नगरिया के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड में लगे 13 हैंडपंप खराब हैं। पानी की पाइपलाइन बिछाई नहीं गई है। इससे लोगों को पीने के पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी के संकट से नाराजगी बढ़ती जा रही है।
नगरिया गांव को 2016 में नगर पालिका में शामिल किया गया। लेकिन यहां के लोगों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हालत यह है कि यहां के लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। पांच हजार की आबादी वाले इस वार्ड में लगभग 1600 घर हैं। इनमें से 800 घरों के लिए टंकी से पानी की सप्लाई की व्यवस्था पालिका नहीं करवा पाई है। मोहल्ले में लगे 51 में से 13 हैंडपंप खराब है। 20 पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। बार-बार की शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन वार्ड में पानी की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
सोमवार को पानी की समस्या से जूझ रहे नगर पालिका के वार्ड संख्या 28 नगरिया के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि यदि शीघ्र उनके यहां पेयजल समस्या निदान नहीं किया गया तो वे लोग नगर पालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Trending Videos
खराब पड़ा हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
जब नगर पालिका में शामिल हुए थे तो उम्मीद थी कि अब उन लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन तीन साल बाद भी पेयजल समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। - जितेंद्र कुमार
मोहल्ले में लगे हैंडपंप खराब है। पानी की सप्लाई है नहीं ऐसे में पीने का पानी कहां से आए। मजबूरी में जिन लोगों के यहां निजी हैंडपंप लगे हैं उनसे पानी मांगना पड़ रहा है। - ममता देवी
पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी की लाइन भी नहीं बिछाई गई है। - ब्रजेश कुमार
टंकी के पानी की सप्लाई के लिए कई बार लिखा गया लेकिन नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खराब है। दूसरों की सबमर्सिबल से पानी मांगना पड़ रहा है। - जगमोहन
मोहल्ले में हैंडपंप खराब हैं इसकी जानकारी नहीं है। खराब हैंडपंप शीघ्र ठीक कराए जाएंगे। पानी की पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। - लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका