फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Crisis In Agra Hasanpura Woman Road Jam

आगरा: पानी के लिए सड़क पर बाल्टियां रखकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, राज्यमंत्री के घर के पास लगाया जाम

Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
सार

आगरा में बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से गंगाजल की आपूर्ति में कमी के कारण जल संकट का सामना करना पड़ा। सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े आधे शहर को पानी नहीं मिला। 
 

विज्ञापन
Water Crisis In Agra Hasanpura Woman Road Jam
पानी के लिए लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोहामंडी क्षेत्र के हसनपुरा में सोमवार शाम को महिलाओं ने पानी न मिलने पर सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर बाल्टियां रखकर जलकल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और पानी मांगा। हसनपुरा में जहां महिलाओं ने प्रदर्शन किया, वह जगह प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह के घर से महज 200 मीटर दूर है। 

विज्ञापन

चौधरी उदयभान सिंह के घर के नजदीक प्रदर्शन
राजनगर वार्ड के हसनपुरा में कई दिनों से पानी न पहुंचने से परेशान महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। सोमवार शाम को उन्होंने राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह के घर के नजदीक हसनपुरा-सिरकी मंडी रोड को जाम कर दिया। महिलाओं ने मेयर नवीन जैन और विधायक  के साथ नगर निगम, जलकल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की खबर सुनकर पार्षद बंटी माहौर पहुंचे और जलकल अभियंता रंजीत सिंह को मौके पर बुलाया। उन्होंने पानी न आने की जांच की बात की तो पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर पानी न मिला तो जलकल महाप्रबंधक का घेराव करेंगे और उसके बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। प्रदर्शन में हसनपुरा क्षेत्र के रोशनलाल, नीलम, रामबेटी, पुरादेवी, बसंती देवी, अनीता, नाथूराम, निर्मला, संजय, मुन्नी देवी, छोटे लाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

लोग बहुत परेशान हैं। जब से नई पाइप लाइन बिछाई है, तब से पानी आना बंद हो गया। राज्यमंत्री के घर के सामने ये हालात हैं तो बाकी क्षेत्र का क्या हाल होगा। दो दिन के अंदर पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो लोगों के साथ जलकल महाप्रबंधक का घेराव करुंगा और उसके बाद भी हालात न सुधरे तो अनिश्चितकालीन धरना दूंगा। - बंटी माहौर, पार्षद, राजनगर

हम लोग शिकायतें करके परेशान हो गए। जब पुरानी पाइप लाइन से पानी आ रहा था तो अब क्या बात हो गई। जलकल के इंजीनियर जांच नहीं कर रहे। कहीं लाइन टूटी है तो उसे ठीक कराएं। - नीलम, हसनपुरा

पानी न आने से सहालग में पूरा परिवार पानी लाने की जिम्मेदारी में जुट जाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक दिन भर पानी भरने जा रहे हैं। पास में मंत्री रहते हैं, कम से कम यहां तो लाइन ठीक कर देते। - रामबेटी, हसनपुरा

बुलंद शहर के पालड़ा से अब पानी मिलने लगा है। गंगाजल की दो मोटरें भी शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार से पहले की तरह पानी मिलने लगेगा। हसनपुरा और उसके पास पानी नहीं आने की जांच कराएंगे। टीम भेजी जाएगी। -
एस के श्रीवास्तव, सचिव जलकल विभाग

आगरा में फिर हुई टप्पेबाजी की वारदात: चेहरे पर अगरबत्ती का धुआं घुमाकर 15 लाख रुपये की चांदी पार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed