फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water crisis in Agra due to non-supply of Gangajal from bulandshahr

आगरा में पानी का संकट: पर्याप्त 'गंगाजल' न मिलने से बढ़ी परेशानी, मंगलवार से आपूर्ति होगी सामान्य

Sun, 24 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 12:10 AM IST
सार

आगरा में एक बार फिर पानी का संकट गहराया गया है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के कारण सोमवार तक लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ सकता है। ऐसे में जब भी पानी आए तो स्टोर करके रख लें। 

विज्ञापन
water crisis in Agra due to non-supply of Gangajal from bulandshahr
साइकिल पर डिब्बे टांगकर पानी लेने जाता युवक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन शटडाउन के कारण और अब बुलंदशहर में मध्य गंगा कैनाल से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के कारण आगरा में पानी का संकट गहरा गया। शनिवार को आगरा को 273 एमएलडी गंगाजल के मुकाबले केवल 60 एमएलडी गंगाजल ही मिल पाया, जो लगभग एक चौथाई से कम है। 

विज्ञापन


सिकंदरा वाटरवर्क्स पर गंगाजल प्लांट बंद होने के बाद जलनिगम ने 144 एमएलडी क्षमता का एमबीबीआर प्लांट चलाकर यमुना जल का शोधन किया, लेकिन यह शहर की जरूरत के मुकाबले नाकाफी रहा। 
विज्ञापन


जो गंगाजल पाइप लाइन से थोड़ा थोड़ा मिला, वह जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को दे दिया गया, लेकिन यहां जरूरत का आधा पानी ही मिल पाया। जलकल विभाग के मुताबिक सोमवार तक बुलंदशहर से गंगाजल मिलना शुरू हो जाएगा। मंगलवार से सप्लाई सामान्य होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को परेशान रहे लोग 
बिजनौर के पास से मध्य गंगा कैनाल के जरिए बुलंदशहर के पालड़ा फॉल में गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के कारण आगरा में लोग पानी के लिए परेशान रहे। उत्तराखंड में आई बाढ़ के कारण सिल्ट आने से नहर को बंद किया गया है। 

सिंचाई विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम को गंगाजल कैनाल के जरिए छोड़ दिया गया, जो दो दिन यानी रविवार तक बुलंदशहर के पालड़ा फॉल पहुंचेगा और पालड़ा से आगरा तक 24 से 30 घंटे में आ पाएगा। ऐसे में मंगलवार सुबह ही आगरा की जलापूर्ति सामान्य हो पाएगी। 

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि गंगाजल बहुत कम मात्रा में मिला, जिसे जीवनी मंडी ले जाकर शोधित किया गया। रविवार को 100 एमएलडी यमुना जल जीवनी मंडी पर शोधित करके पुराने शहर को सप्लाई देंगे, वहीं सिकंदरा वाटरवर्क्स पर एमबीबीआर प्लांट को पूरी क्षमता 144 एमएलडी पर चलाकर पानी की किल्लत दूर कराई जाएगी। 

लोहामंडी में पांच दिन से पानी न आने पर लोगों में आक्रोश
लोहामंडी क्षेत्र में पांच दिन से पानी न मिलने के कारण लोगों में आक्रोश है। आलमगंज, लोहामंडी, नौबस्ता, खतैना और राजनगर में पानी न आने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान के घर शनिवार शाम को सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंच गई, जिन्होंने पानी न मिलने की शिकायत की। पार्षद शरद चौहान ने जलकल विभाग से बात की तो बताया गया कि बुलंद शहर से गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है। यमुना जल लेकर सप्लाई किया जाएगा। 

पार्षद शरद चौहान ने कहा कि बड़ी बड़ी पाइप लाइनों के टूटने पर भी दो से तीन दिन बाद पानी मिलने लगता था, लेकिन इस बार लोहामंडी क्षेत्र पांच दिनों से पानी के लिए तरस रहा है। त्योहारी सीजन में न टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। 

बता दें कि मंगलवार को खोदाई के दौरान पानी की 8 इंच की पाइपलाइन टूट जाने के बाद से ही पांच दिनों से लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। इससे लोहामंडी, मदिया कटरा, तोता का ताल, न्यू राजा मंडी, बेसनबस्ती, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा, अशोक नगर और राजनगर के साथ जयपुर हाउस क्षेत्र की जलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। बृहस्पतिवार को लाइन जुड़ी तो बुलंद शहर के पालड़ा से गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई। 

पानी का टैंकर मंगवाने के लिए करें फोन
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि गंगाजल न मिलने के कारण केवल यमुना जल की आपूर्ति की जा रही है। इस वजह से प्रेशर कम है। जलापूर्ति के समय पानी स्टोर कर लें। यदि इसके बाद भी जरूरत पड़े तो जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर 81920-95401 पर फोन कर टैंकर मंगवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed