फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water crisis in Agra 12 lakh people affected People protested for water

आगरा मांगे पानी: सुनो सरकार... पानी को तरस रहे हमारे पुरखे, तर्पण तक को नहीं है जल; मटके फोड़ की नारेबाजी

Thu, 26 Sep 2024 09:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 09:30 AM IST
सार

आगरा में लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वाटरवर्क्स पर लोगों ने पानी के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। नगर निगम में कांग्रेस सदस्यों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
water crisis in Agra 12 lakh people affected People protested for water
आगरा मांगे पानी, पेयजल के लिए लोग कर रहे संघर्ष - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गंगाजल न मिलने के कारण शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पितृपक्ष में तर्पण के लिए भी पानी को तरस रहे हैं, तो 12 लाख से ज्यादा लोग सबमर्सिबल पंप और टीटीएसपी टंकियों की दौड़ लगा रहे हैं। टैंकरों से पानी न पहुंचने के कारण लोगों में गुस्सा है जो बुधवार को नगर निगम और वाटरवर्क्स पर फूट पड़ा। लोगों ने मटके फोड़कर और बाल्टियां ले जाकर दोनों जगह प्रदर्शन किया और पानी मांगा।

विज्ञापन


बुलंदशहर के पालड़ा फाल से आठ दिनों से गंगाजल की आपूर्ति ठप होने से लोग पानी के लिए परेशान हैं। बसपा पार्षद दल नेता सुहैल कुरैशी, राजनगर के पार्षद बंटी माहौर की अगुवाई में लोग जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पहुंचे और मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में बाल्टियां लेकर अधिकारियों से पानी मांगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पार्षद बंटी माहौर ने कहा कि आठ दिन से लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं, पर मेयर और जनप्रतिनिधि चुप बैठे हैं। उनके घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं, पर जनता को टैंकर से भी पानी नहीं मिल रहा। सुहैल कुरैशी ने कहा कि शहर में आक्रोश है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। प्रदर्शन में राधेश्याम बघेल, यशपाल सिंह, रेखा भास्कर, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

नगर निगम गेट पर पानी के लिए प्रदर्शन

वाटरवर्क्स के साथ नगर निगम में भी पानी के लिए प्रदर्शन हुआ। शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में खाली बर्तन लेकर पहुंचे। परिसर में बाल्टियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नहाने, खाना बनाने और कपड़े धोने के लिए जरूरी पानी मांगा। शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा है।
 
विज्ञापन

विधायक, सांसद, मेयर पानी नहीं दिला पा रहे। जनता की परेशानी में वह साथ नहीं दिख रहे। प्रदर्शन में अश्वनी जैन, मधुरिमा शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष प्रिंस, राजीव गुप्ता, रत्ना शर्मा, गीता सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, लक्ष्मी नारायण, विकास माहौर, अदनान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
 

रिक्शे पर पानी लेकर आए लोग

बुधवार को पूरे दिन पानी न मिलने के कारण लोग सबमर्सिबल पंप और टीटीएसपी टंकियों पर भटकते रहे। किसी ने पड़ोसी से सबमर्सिबल पंप चलवा कर पानी मांगा तो कोई रिक्शे से पानी भरने के लिए पहुंचा। ट्रांस यमुना कॉलोनी, महावीर नगर, आवास विकास काॅलोनी, गढ़ी भदौरिया, लॉयर्स कॉलोनी, मदिया कटरा, किशोरपुरा, जगदीशपुरा, शाहगंज, ईदगाह, नामनेर, लोहामंडी, गोकुलपुरा, बोदला में पानी नहीं मिला।
 

ताजनगरी, ताजगंज, सिकंदरा में लोग पानी के लिए परेशान रहे, जबकि आगरा किला के सामने पानी की लाइन लीक होने से पानी बर्बाद होता रहा। आवास विकास काॅलोनी में पार्षद निरंजन सिंह ने खराब पड़ी सबमर्सिबल पंप को ठीक कराकर जलापूर्ति की मांग नगर आयुक्त से की है।
 

आज मिल सकता है पानी

जलकल महाप्रबंधक अनिरुद्ध भारती ने बताया कि पालड़ा में हेड रेगुलेटर का गेट टूट जाने के कारण दिक्कत हुई। बुधवार शाम से पानी मिलने लगा है। इसका शोधन करने और जोनल पंपिंग स्टेशनों के जलाशय, टंकियों को भरने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। ऊंचे इलाकों में पानी पहुंचने में समय लग सकता है, पर शाम तक सभी जगह पानी मिलने लगेगा।
 

टैंकरों को लिए इन नंबरों पर करें फोन

  • टोल फ्री नंबर 1800-2702722,
  • कंट्रोल रूम नं.-8192095401
  • व्हाट्सएप नं. 8192095212
  • विनीत चौधरी 8192095732

बिजली का भी रहा संकट

अवधपुरी सबस्टेशन से जुड़े बालाजीपुरम, बालाजी एंक्लेव, जोरावर नगर, शिव विहार कॉलोनी आदि क्षेत्र में बुधवार शाम 5 बजे बिजली गुल हो गई। नेटवर्क सुधार के लिए शाम 7:45 बजे लाइट आने का संदेश मिला, पर फिर दोबारा मैसेज आया कि 8:27 तक सप्लाई होने लगेगी। रात 9 बजे तक आपूर्ति नहीं हुई। तीसरी बार रात 10:31 तक सप्लाई सुचारु करने का रिकॉर्ड मैसेज सुनाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed