फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ,water crises in school

सूख रहा है नौनिहालों का कंठ,जिम्मेदार बने लापरवाह

Tue, 02 Mar 2021 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
,water crises in school
कासगंज के भिटौना विद्यालय में लगा नल जिससे आ रहा गंदा पानी - फोटो : KASGANJ
4 महीने पहले डीएम सीपी सिंह ने कासगंज के गांव भिटौना के जूनियर हाई स्कूल में लगे दोनों नलों से शुद्ध पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पंचायत के जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। कई बार आग्रह करने पर पंचायत सचिव ने एक नल रीबोर तो करा दिया, लेकिन अभी तक प्लेटफार्म नहीं बनाया है। ऐसे में नौनिहालों को इससे पानी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

भिटौना के जूनियर स्कूल में 350 बच्चे पंजीकृत हैं। रोस्टर के अनुसार बच्चे बुलाए जा रहे हैं। 11 फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को शिक्षण कार्य के लिए बुलाया जा रहा है। सोमवार को जब इस स्कूल की हकीकत देखी तो बड़ी समस्या सामने आई। विद्यालय परिसर में शुद्ध पानी का कोई इंतजाम नहीं है। वहां दो नल लगे हुए हैं। इन दोनों ही नलों से गंदा पानी आ रहा था। लगभग 4 महीने पहले जिला अधिकारी सीपी सिंह इस विद्यालय पर गए थे तो उनके सामने यह समस्या रखी गई। कई बार पंचायत सचिव से आग्रह करने पर सचिव ने एक नल रिबोर तो करा दिया। लगभग 25 दिन पहले हुए रिबोर के बाद भी नौनिहालों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा, क्योंकि यहां प्लेटफार्म नहीं बनाया गया है। ऐसे में यदि वे इस नल से पानी चलाएंगे तो पानी परिसर में भर जाएगा और गंदगी से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन-
- भिटौना जूनियर स्कूल के दोनों नल रिबोर कराने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए गए थे। जानकारी हुई है कि एक नल रिबोर हुआ है। पंचायत सचिव को बताया गया है कि वहां प्लेटफार्म बनाकर बच्चों को शुद्ध पानी की व्यवस्था कराएं। - अजय कुमार, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed