फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water awailbility

सिर्फ सात दिन इंतजार, भरपूर पानी पिएंगे 18 हजार परिवार

Tue, 23 Jul 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
water awailbility
23एमएनपी-30-चांदेश्वर रोड पर पेयजल सप्लाई के लिए तैयारी ओवरहेड टैंक। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। ठीक सात दिन बाद 18 हजार परिवारों को भरपूर पानी मिलना शुरू हो जाएगा। वर्षों से चली आ रही पानी की किल्लत अब खत्म हो जाएगी। योजना के पहले चरण में जोन छह, सात और दस में काम होना था।
विज्ञापन

जोन छह करहल चौराहा क्षेत्र में पांच सौ किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बनकर पूरी हो चुकी है। एक नया नलकूप के साथ ही पुराने नलकूप का रीबोर कराया जा चुका है। क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। जोन सात महमूदनगर क्षेत्र में दो नए नलकूप बन चुके हैं।
विज्ञापन

13 सौ किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बन चुकी है। पेयजल वितरण के लिए क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
जोन दस मिशन कंपाउंड क्षेत्र में 850 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बन चुकी है। नलकूप की जगह पर विवाद के चलते काम रुक गया। डीएम की पहल के बाद नलकूप का काम शुरू कराने के साथ ही पाइप लाइन बिछा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण का काम अगस्त से शुरू करने की योजना है। दूसरे चरण में शहर क्षेत्र के लगभग बीस हजार परिवारों को टंकी का पानी उपलब्ध कराने की योजना है। इस चरण में पुरानी मैनपुरी सहित शहर के बाहरी इलाकों के वंचित घरों को शामिल किया जाएगा।

जुलाई के अंत तक पहले चरण के तीन जोनों में टंकी के पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। काम लगभग पूरा हो चुका है। अगस्त से दूसरे चरण का काम शुरू कराने की योजना है। शहर के वंचित घरों में टंकी के पानी की आपूर्ति देने की योजना पर काम हो रहा है।-आरपी शर्मा, योजना प्रभारी अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed