फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Watchman shot dead in closed factory, police engaged in investigation

Firozabad: बंद पड़ी फैक्टरी में चौकीदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 31 Oct 2022 09:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह का कहना है कि चौकीदार की हत्या गोली मारकर की गई है। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Watchman shot dead in closed factory, police engaged in investigation
जांच करती पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बंद पड़ी फैक्टरी के अंदर लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदारकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस अफसरों के साथ मृतक के परिजन भी पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में जुगल किशोर की सीमेंट के पाइप बनाने की फैक्टरी है, जो दो माह से बंद है। जुगल किशोर परिवार के साथ सूरत में निवास करते है। नसीरपुर के गांव नानेमऊ निवासी उदयवीर (70) चौकीदार के पद पर काम करता था। रविवार रात को  उदयवीर सिंह फैक्टरी के अंदर चारपाई पर सो रहा था। तभी बदमाशों ने फैक्टरी के जंगले की सरिया तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लूटपाट करने लगे। इस बीच चौकीदार के जागने पर उसके द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने जनरेटर का सामान चोरी करने का प्रयास करते हुए बंद पड़े ऑफिस का भी ताला तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह उदयवीर का भतीजा सनोज खाना देने फैक्टरी पहुंचा। उसके द्वारा चाचा को आवाज लगाई गई। अंदर से जवाब न आने पर मृतक के बेटा रमेश चंद्र को जानकारी दी। रमेश परिवार के साथ फैक्टरी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह और थानाध्यक्ष शिकोहाबाद प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फैक्टरी के अंदर जाकर देखा तो उदयवीर सिंह का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। उदयवीर सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फैक्टरी के अंदर जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी कैमरे अस्त व्यस्त थे। वहीं डीबीआर भी गायब थी। शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह का कहना है कि चौकीदार की हत्या गोली मारकर की गई है। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed