फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Watchman dead body found hanging in cold store suicide note found in pocket mathura crime news

मथुरा: कोल्ड स्टोर में लटका मिला चौकीदार का शव, जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखा था- मरने वाला कभी झूठ नहीं बोलता, चोरी का आरोप झूठा है... 

Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

कोल्ड स्टोर में चोरी होने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए चौकीदार को थाने में ले गई थी, जिसके बाद उसका शव कोल्ड स्टोर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने चौकीदार की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Watchman dead body found hanging in cold store suicide note found in pocket mathura crime news
आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सादाबाद रोड स्थित कोल्ड स्टोर में सोमवार सुबह चौकीदार का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला, इसमें चोरी की घटना का शक होने पर आत्महत्या की बात लिखी है।

विज्ञापन

 
सादाबाद रोड स्थित कोल्ड स्टोर में रामबहादुर (65) निवासी रायबरेली थाना लालगंज, चार वर्ष से कोल्ड स्टोर पर चौकीदारी कर रहा था। सोमवार सुबह चार बजे कोल्ड स्टोर के कर्मचारी शेर सिंह को चैंबर की चाबी नहीं मिली तो वह चौकीदार रामबहादुर के पास गया। तब उसने देखा की एक पिलर पर रामबहादुर का शव लटका हुआ है। उसने घटना की सूचना मालिक और पुलिस को दी। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्रा मय फोर्स के पहुंच गए। शव को नीचे उतरवाया। पुलिस को उसकी जेब से पॉलिथीन में रखा कागज का टुकड़ा मिला। इस पर लिखा था कि उस पर 30 हजार रुपये की चोरी का आरोप झूठा है। मरने वाला कभी झूठ नहीं बोलता है। उसने पत्र में लिखा मेरी बैंक की पासबुक से 10 हजार रुपये निकाल कर गांव के शेर सिंह को दे देना। रविवार शाम को उसने बाहर चाय वाले का भी हिसाब कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चार दिन पूर्व इसी कोल्ड के लॉकर को तोड़ कर मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई थी। पूछताछ करने के लिए पुलिस रामबहादुर को थाना राया ले गई थी। पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। उसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। माना जा रहा है कि इस घटना को लेकर चौकीदार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed