फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   watching flood then got bitten by a snake young man lost his life

Agra: नदी के तट पर खड़ा होकर देख रहा था बाढ़, तभी सांप ने काट लिया...चली गई जान

Fri, 13 Sep 2024 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 02:00 PM IST
सार

नदी में बाढ़ देखने गए युवक को सांप ने काट लिया। उसकी मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। वो घर में अकेला कमाने वाला था। 
 

विज्ञापन
watching flood then got bitten by a snake young man lost his life
नदी बाढ़

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव बसई खैरागढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि वह पार्वती नदी में आई बाढ़ को देखने के लिए गया हुआ था। तभी उसे सांप ने काट लिया। घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




बसई खेरागढ़ निवासी महेश कुमार ने बताया कि नाती मजदूरी करता था। बंटी के चार बेटी और एक बेटा है। मां माया और दो भाई छोटे हैं। बंटी सुबह 7:00 बजे घर से पार्वती नदी में आई बाढ़ को देखने के लिए गया था। 1 घंटे बाद घर लौट कर आया तो बताया कि कंधे पर उसे सांप ने काट लिया है। उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


परिवार वाले बिना देरी किए हुए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, तब तक उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बंटी घर में अकेला ही कमाने वाला था। पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed