{"_id":"66e3f831e6dbfdb7ae064842","slug":"watching-flood-then-got-bitten-by-a-snake-young-man-lost-his-life-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नदी के तट पर खड़ा होकर देख रहा था बाढ़, तभी सांप ने काट लिया...चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नदी के तट पर खड़ा होकर देख रहा था बाढ़, तभी सांप ने काट लिया...चली गई जान
Fri, 13 Sep 2024 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:00 PM IST
सार
नदी में बाढ़ देखने गए युवक को सांप ने काट लिया। उसकी मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। वो घर में अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन
नदी बाढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव बसई खैरागढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि वह पार्वती नदी में आई बाढ़ को देखने के लिए गया हुआ था। तभी उसे सांप ने काट लिया। घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, तब तक उसकी मौत हो गई।
बसई खेरागढ़ निवासी महेश कुमार ने बताया कि नाती मजदूरी करता था। बंटी के चार बेटी और एक बेटा है। मां माया और दो भाई छोटे हैं। बंटी सुबह 7:00 बजे घर से पार्वती नदी में आई बाढ़ को देखने के लिए गया था। 1 घंटे बाद घर लौट कर आया तो बताया कि कंधे पर उसे सांप ने काट लिया है। उसकी हालत बिगड़ने लगी।
परिवार वाले बिना देरी किए हुए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, तब तक उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बंटी घर में अकेला ही कमाने वाला था। पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।