{"_id":"5d31f23d8ebc3e6cfe43b594","slug":"watch-tower-built-at-lahara-gangaghat-soron-for-kavad-mela-said-sp-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस ने किए कड़े इंतजाम, लहरा गंगाघाट पर बनेगा वॉच टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस ने किए कड़े इंतजाम, लहरा गंगाघाट पर बनेगा वॉच टावर
Sat, 20 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
एसपी सुशील घुले ने लहरा घाट का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मेला में शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों संग लहरा घाट का निरीक्षण किया। वहां वॉच टॉवर व लाउडहेलर स्थापित कराने की संभावना तलाशी। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि इस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ाएं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा पर विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसपी सुशील घुले ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं चुस्त और दुरुस्त बनाई हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार सदर को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं एसपी ने लहरा घाट का निरीक्षण किया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मियों से बातचीत की। सोरों कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए कि जगह जगह पुलिस पिकेट तैयार रखें। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए। एसपी ने लहरा घाट पर वॉच टावर लगाने और लाउडहेलर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि वॉच टावर से पुलिस घाट पर निगरानी करेगी। लाउडहेलर से उद्घोषणा की जाएगी। शिवभक्तों को पुलिस पूरी सहूलियत देगी। एसपी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाई गई हैं।
बनाए गए 6 सेक्टर
डीएम और एसपी ने संयुक्त बैठक कर कांवड़ यात्रा क्षेत्र को 6 सेक्टर में बांटा है। एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी और सीओ सिटी आईपी सिंह को निगरानी के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि सभी सेक्टर पर निरीक्षक स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। सेक्टर अधिकारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।