फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested fake teacher who got job with fake documents in kasganj

Kasganj: दीप्ति बनकर पूजा कर रही थी शिक्षिका की नौकरी, 18 महीने बाद पुलिस किया गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2022 03:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

आरोपी युवती फिरोजाबाद की रहने वाली है। वह दीप्ति बनकर गंजडुंडवारा के एक स्कूल में नौकरी कर रही थी। मामला खुला तो अक्तूबर 2020 में उसकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Police arrested fake teacher who got job with fake documents in kasganj
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज/ गंजडुंडवारा। जिला के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में पूजा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर दीप्ति बनकर नौकरी कर रही थी। पुलिस ने लगभग 18 माह बाद फर्जी शिक्षिका को गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। प्राथमिक विद्यालय नूरपुर द्वितीय पर तैनात शिक्षिका दीप्ति के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के फर्जी पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने 9 अक्तूबर 2020 को उसकी सेवाएं समाप्त कर दी। इसके बाद उसके खिलाफ 27 फरवरी 2021 को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की जांच में शिक्षिका का असली नाम पूजा निवासी सलेमपुर करखा, नगला खंगर फिरोजाबाद सामने आया, लेकिन फर्जी शिक्षिका पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन

पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से शिक्षिका के रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इंसपेक्टर क्राइम रामप्रकाश गौतम ने बताया कि शिक्षिका के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी दर्ज करने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। शिक्षिका को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed