फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warning to five officers on poor progress

Agra News: लोक अदालत का आज बहिष्कार करेंगे वकील

Fri, 08 Sep 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Warning to five officers on poor progress
लोक अदालत का आज बहिष्कार करेंगे वकील
विज्ञापन


चार दिन से धरने पर बैठे वकीलों ने लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बार काउंसिल के आव्हान पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार करके चार दिन से दीवानी परिसर में धरना दे रहे वकीलों ने लोक अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। दीवानी परिसर में 9 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में काम नहीं करके धरना दे रहे वकील राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करेंगे।
हापुड़ कांड के विरोध में दीवानी में बार एसोसिएशन के सभागार के बाहर वकीलों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वकीलों ने एक मत होकर राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। सौरभ यादव ने कहा कि जब तक बार काउंसिल की मांगें शासन द्वारा पूरी नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मैनपुरी के वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल बसों से हापुड़ जाकर आंदोलनरत वकीलों का समर्थन करेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को लोक अदालत केे बहिष्कार करने का समर्थन धरने पर बैठे वकीलों ने हाथ उठाकर किया। धरने पर बैठे वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया। बार काउंसिल के निर्देश का पालन करने की शपथ ली। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के वकील रामचंद्र यादव तथा प्रीती सिंह ने वकीलों का साथ देने का एलान किया। विनीता भदौरिया, बिंदू यादव, रुबी यादव, ममता तिवारी, अनुपम भदौरिया, रीता नैयर, विनीत निगम, शिवकुमार यादव, जीतू राजपूत, वीरपाल सिंह, जगदीश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तारीखें लेकर लौटे वादकारी

वकीलों के चार दिन से चल रहे कार्य बहिष्कार से वादकारी परेशान हो रहे हैं। जमानतों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। दीवानी पहुंचने वाले वादकारी और पैरोकार केवल तारीखें लेकर ही लौट रहे हैं। वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण नए मुकदमे भी दायर नहीं हो पा रहे हैं। वकीलों के कार्य नहीं करने के कारण पुलिस द्वारा अदालत में भेजे गए आरोपियों और वांछितों की जमानत तक नहीं हो पा रही है।




बैठक के बाद किया कार्य बहिष्कार

दीवानी में आनंद कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद वकीलों ने शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिय। वकीलों द्वारा किए गए कार्य बहिष्कार की सूचना संबंधित न्यायिक अधिकारियों को भेजी गई। सुजीत कुमार शर्मा, प्रभात चतुर्वेदी, अजय कृष्ण पांडेय, एसएन मिश्रा, राजीश कुमार यादव, वैभव चतुर्वेदी, सौरभ चतुर्वेदी, रचना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed