फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warmth of relationships started being threaded in woolen threads

ऊनी धागों में पिरोई जाने लगी रिश्तों की गर्माहट

Sun, 13 Nov 2022 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Warmth of relationships started being threaded in woolen threads
कासगंज। फैशन के इस दौर में आज भी ऊनी धागों में रिश्तों की गर्माहट पिरोने के लिए महिलाओं में उत्सुकता नजर आ रही है। बाजार सजते ही महिलाएं ऊन खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने लगी हैं। रंग बिरंगी ऊन महिलाओं के मन को लुभा रही हैं। शहर में सीजन में 10 क्विंटल तक ऊन बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम अब बदल चुका है, गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है। सुबह शाम पड़ने वाली ठंड के चलते गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। छोटे बच्चे अभी से गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। वैसे तो फैशन के इस दौर में रेडीमेड स्वेटर, जाकेट, टोपा आदि का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। युवा पीढ़ी नई फैशन के गर्म कपड़े पहनना पसंद करती है। इन सबके बावजूद आज भी महिलाओं में अपने लाड़लों को अपने हाथ से तैयार स्वेटर आदि पहनाने का क्रेज बरकरार है। हालांकि यह स्वेटर, टोपा आदि छोटे बच्चों को पहनाने तक ही सीमित हैं। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए ऊन बेचने वाले कारोबारी सक्रिय हो गए हैं। विभिन्न रंगाें में उपलब्ध इन ऊन की कीमत 200 से 500 रुपये प्रति किलो तक है।
विज्ञापन

कासगंज। घर के मंदिरों में विराजित देव प्रतिमाओं को आकर्षक पोशाक से सजाने का लोगों में काफी क्रेज रहता है। मौसम के हिसाब से ये पोशाकें देव प्रतिमाओं को पहनाई जाती हैं। अब जबकि ठंड का मौसम आ गया है तो देव प्रतिमाओं को गर्म कपड़े पहनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed