{"_id":"576067b24f1c1bb00911b772","slug":"warehouse-owner-robbed-of-half-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्ता में गोदाम मालिक से साढ़े पांच लाख की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्ता में गोदाम मालिक से साढ़े पांच लाख की लूट
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
छत्ता में गोदाम मालिक से साढ़े पांच लाख की लूट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चेकिंग के बीच बड़े आराम से भाग गए बदमाश
पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
शहर में पुलिस की ग्रांड चेकिंग के बीच मंगलवार रात करीब 8:30 बजे छत्ता के घास की मंडी में गोदाम मालिक नीरज रंजन से साढ़े पांच लाख रुपये और एक्टिवा स्कूटर लूट लिया गया। बदमाश बड़ी आराम से यमुना किनारा रोड की ओर भाग गए। चेकिंग में लगी पुलिस उनका सुराग भी न लगा पाई। वारदात से साफ हो गया कि पुलिस चेकिंग सिर्फ कागजों पर चल रही थी। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अफसर उसे खंगालने में लगे थे।
कमला नगर के कावेरी गुंज निवासी नीरज प्रापर्टी डीलर हैं। उनका बेलनगंज में मेटल का गोदाम भी है। यहां से स्कूटर पर घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घास की मंडी में दो बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोका। स्कूटर गिरा दिया। इसकी डिकी में रखे पांच लाख 52 हजार लूट लिए। इसके बाद स्कूटर से ही भाग निकले। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई । उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाश यमुना किनारा रोड की ओर गए हैं। उधर एक दिन में दो बड़ी लूट से अफसर सकते में आ गए। दिन में 12 बजे हाईवे पर एत्मादपुर में 46 लाख की लूट हुई थी। इसी के मद्देनजर रात में शहर भर में चेकिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान यह पांच लाख की लूट हो गई। उधर, घटना की सूचना पर काफी लोग मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।