फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wanted American citizen of FBI arrested by up police in Agra

Crime: अमेरिकी एजेंसी FBI जिसे न पकड़ सकी, उस वांछित अपराधी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sat, 17 Sep 2022 05:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 05:55 PM IST
सार

कैलिफोर्निया में बच्ची से दुष्कर्म में वांछित रत्नेश भूटानी मेरठ में होटल का मालिक है। उसने फिल्म उद्योग में भी काम किया है। मेरठ एसटीएफ ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के पास से उसे गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Wanted American citizen of FBI arrested by up police in Agra
Wanted American citizen - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई का वांछित अपराधी रत्नेश भूटानी आगरा में छिपा था। मेरठ एसटीएफ ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के पास से उसे गिरफ्तार किया। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित था। आरोपी मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास स्थित अमनताश होटल का मालिक है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया था। शनिवार को एसटीएफ ने उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया। उसे तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2006 में भूटानी के खिलाफ कैलिफोर्निया में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। नौ नवंबर, 2021 को अमेरिकी सरकार ने इंटरपोल के जरिए टॉप-10 की सूची में शामिल भूटानी के वांछित होने की रिपोर्ट भारत सरकार को दी थी। अगस्त, 2022 में डीजीपी ने एसटीएफ को भूटानी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी। मेरठ एसटीएफ के अधीक्षक कुलदीप नारायण ने एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम को लगाया था।
विज्ञापन


एएसपी के मुताबिक, भूटानी बिल्डिंग गोविंदपुरी मोदीनगर निवासी रत्नेश उर्फ गोल्डी को आगरा स्थित हरीपर्वत थाना क्षेत्र के कैनरा बैंक परिसर रीजनल कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। भूटानी के खिलाफ अमेरिका से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसे गिरफ्तार कर प्रत्यर्पण करने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी युवती से की थी शादी 

एसटीएफ की पूछताछ में भूटानी ने बताया कि कैलिफोर्निया में उसके चाचा रहते हैं। वह 1996-97 में कैंसर लैब में काम करने अमेरिका गया था। वर्ष 2001 में अमेरिका में एक विस्फोट होने के बाद बाहरी नागरिकों का सत्यापन होने लगा था। इसके चलते उसने अमेरिका की एक युवती से शादी कर वहां की नागरिकता ले ली थी। वर्ष 2006 में कैलिफोर्निया में बच्ची से दुष्कर्म का आरोप उस पर लगा। वर्ष 2007 में वह लंदन के रास्ते से मुंबई में आकर अपने भाई ऋषि भूटानी के साथ फिल्म उद्योग में काम करने लगा। उसने केशव फिल्म्स के नाम से फिल्म प्रोड्यूसिंग कंपनी बनाई। भाई ऋषि को ‘बोलो राम’ फिल्म बनाकर लॉन्च किया। वर्ष 2014 में अमेरिका में दर्ज मामला भारत में आने से भूटानी मुंबई से मेरठ आ गया। वह मेरठ के अलावा गुरुग्राम और आगरा में भी रहा। पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली थी। यहां कंकरखेड़ा बाईपास पर अमनताश होटल और रिसॉर्ट का संचालन शुरू किया। कुछ साल बाद उसे साहिबाबाद, दिल्ली निवासी सभरवाल को लीज पर दे दिया। लॉकडाउन में रुपये नहीं देने की वजह से विवाद हो गया था। 

नेताओं के दबाव में छोड़ दिया गया था

एसटीएफ के अनुसार अमेरिका की टॉप-10 की सूची में 9वां नाम भूटानी का था। इंटरपोल के जरिए पत्राचार के बाद यूपी के डीजीपी और सीबीआई ने भूटानी के बांछित होने की जानकारी प्रदेश के अधिकारियों को दी। एसपी एसटीएफ मेरठ कुलदीप नारायण सिंह ने कहा कि प्रत्यर्पण की कार्रवाई पटियाला कोर्ट से पूरी कराई जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि भूटानी अपने एक रिश्तेदार के यहां साकेत सिविल लाइन में भी लंबे समय रहा। वह कई अधिकारियों और कई नेताओं के संपर्क में भी था। दो साल पहले ही कंकरखेड़ा पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में उसे पकड़ा था, लेकिन कुछ नेताओं के दबाव में उसे छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed