फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wall of Bhairo temple collapsed due to excavation of basement mausoleums damaged

Agra: बेसमेंट की खुदाई से भैरो मंदिर की दीवार गिरी, समाधियां क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा

Tue, 19 Mar 2024 07:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 07:14 AM IST
सार

भैरो मंदिर के पीछे की दीवार के पास बिल्डर द्वारा बेसमेंट की खुदाई का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान मंदिर की दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत ये रही कि उस समय मंदिर में कोई भी मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था 
 

विज्ञापन
Wall of Bhairo temple collapsed due to excavation of basement mausoleums damaged
गिरी दीवार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के बेलनगंज के भैरो बाजार में प्राचीन भैरो मंदिर के पीछे की दीवार सोमवार की शाम भरभरा कर गिर गई। इससे मंदिर में बनी कई समाधियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी होने पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध रूप से खुदाई करवाई जा रही है। टीला माईथान जैसी घटना होने का अंदेशा है।
विज्ञापन


बेलनगंज में भैरो बाजार में एक बिल्डर गुपचुप तरीके से बेसमेंट की खुदाई करवा रहा है। उसने करीब 10 फीट नीचे तक खुदाई करा दी है। इससे आसपास के घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। सोमवार की शाम करीब चार बजे मंदिर की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। मंदिर के महंत दीदारनाथ ने बताया कि बाजार में बिल्डर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से रात में बेसमेंट की खुदाई करवा रहा है। आज मंदिर में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी पहुंच गए। उन्होंने महंत से जानकारी ली। इसके बाद कहा कि अवैध तरीके से हो रहे निर्माण के लिए थाना पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार हैं। अगर इतने बड़े पैमाने पर खुदाई हो रही है तो इसकी जानकारी एडीए के अधिकारियों को क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले की जांच करवाकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, वरना टीला माईथान जैसा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकेगा। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष धीरज जैन, दीपू खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed