{"_id":"5de4c2d08ebc3e54a1340693","slug":"wagonr-car-and-bike-accident-one-died-five-injured-chata-barsana-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कार मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कार मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, पांच घायल
Mon, 02 Dec 2019 01:23 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
भीषण हादसे के बाद कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में छाता-बरसाना रोड पर सोमवार को भीषण हादसा घटित हो गया। बाइक सवारों की कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं कार सवारों सहित पांच घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छाता बरसाना रोड पर हुए हादसे में वैगनआर कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव पिसावा निवासी हरिराम पुत्र हरगोविंद पूर्व प्रधान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि गोपपाल पुत्र चन्द्र सिंह निवासी पिसावा, बाबूलाल पुत्र फूल सिंह, सुमन पत्नी बाबूलाल, प्रीति, पुष्पेंद्र निवासीगण भरतिया घायल हो गए। वहीं गोपाल पुत्र चन्द्र सिंह गम्भीर रूप से घायल है।

घटना की सूचना पर सभी घायलों को पुलिस बरसाना स्वास्थ्य केंद्र में ले आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरा भेज दिया गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
ईरिक्शा से टकराई स्कॉर्पियो
वहीं मथुरा में एक अन्य हादसे में स्कॉर्पियों कार ईरिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में तीन श्रद्घालु घायल हुए हैं। ये हादसा सोमवार को गोवर्धन परिक्रमा, राधाकुंड के समीप लोटेरिया हनुमान मंदिर के पास घटित हुआ। इस हादसे में एक श्रद्धालु की हालत गंभीर है।