लोकसभा चुनाव में इस बार ईवीएम के साथ इस्तेमाल होगी वीवीपैट, प्रशिक्षण शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने वीवीपैट लगाने का फैसला लिया है। इससे मतदाता को ईवीएम का बटन दबाते ही यह पता चल जाएगा कि उसका वोट किस प्रत्याशी को गया है।
लोकसभा चुनाव के लिए हैदराबाद से 3,270 वीवीपैट मशीनें मंगवाई गई हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल ने बताया कि वीवीपैट और सीयू की ट्रेनिंग गुरुवार से निर्वाचन कार्यालय में शुरू हो गई है।
क्या है वीवीपैट
वीवीपैट एक तरह की मशीन होती है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ जोड़ा जाता है। इस व्यवस्था के तहत मतदाता द्वारा वोट डालने के तुरंत बाद कागज की एक पर्ची बनती है।
इस पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया गया है, उनका नाम और चुनाव चिह्न छपा होता है। यह व्यवस्था इसलिए है ताकि किसी तरह का विवाद होने पर ईवीएम में पड़े वोटों के साथ पर्ची का मिलान किया जा सके।