फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan sewer accident: Without safety equipment Amit and laborer Shyam themselves entered sewer

वृंदावन सीवर हादसा: जिम्मेदार ही बना अनजान, चलीं गईं तीन जानें...नहीं थे सुरक्षा उपकरण; उतरे मौत के सीवर में

Sun, 09 Jun 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 10:07 AM IST
सार

 वृंदावन सीवर हादसे में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को ताक पर रख बिना सुरक्षा उपकरण अमित और मजदूर श्याम खुद सीवर में उतरे। यदि सुरक्षा उपकरण होते, तो उनकी जान बच सकती थी। 
 

विज्ञापन
Vrindavan sewer accident: Without safety equipment Amit and laborer Shyam themselves entered sewer
हादसे की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन सीवर हादसे में सुरक्षा संबंधी लापरवाही सामने आई है। अमित गुप्ता बीकानेर वाला कंपनी के सभी रेस्तरां के सीवर मरम्मत का कार्य देखने वाली फरीदाबाद की कंपनी मैट्रोयड के सुपरवाइजर थे। कंपनी का यहां रेस्तरां बन रहा है। इसके चलते उन्हें यहां भेजा जाना सामने आया है। अमित गुप्ता के साले अमरनाथ ने बताया कि जीजा कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


 

इस हादसे में सामने आया कि अमित खुद बिना सुरक्षा उपकर सीवर टैंक में उतरे और मजदूर श्याम को भी उन्होंने कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए, जो कि सीवर टैंक में उतरते वक्त जरूरी हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइन है कि किसी भी कर्मी को बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवेज टैंक में सफाई या अन्य कार्य को न उतारा जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने की संचालक से वार्ता, बोला हरसंभव की जाएगी मृतकों के परिजनों की मदद
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से रेस्तरां संचालक के विषय में जानकारी जुटाई। पता लगा कि आगरा निवासी मनोज शर्मा को यह फ्रेंचाइजी मिली है। डीएम ने बताया कि इस हादसे को लेकर संचालक से प्रशासन की वार्ता हुई। उसने बताया कि अभी रेस्तरां ट्रायल मोड पर संचालित है। बीकानेर वाला कंपनी द्वारा सीवर कार्य के लिए अधिकृत मैट्रोएड फर्म के अमित गुप्ता सुपरवाइजर थे। इलेक्ट्रीशियन का काम एक अन्य व्यक्ति के पास है। मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

 
विज्ञापन

एक सप्ताह में चौथी मौत
बीकानेर वाला रेस्तरां में बीते सप्ताह एक मजदूर की करंट लगने से मौत हुई थी। यह घटना किसी प्रकार से दब गई। परिवार वालों ने न तो शव का पोस्टमार्टम कराया और न ही पुलिस से कोई शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed