फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan kumbh mela Sadhu drowned in Yamuna river

वृंदावन कुंभ मेला: देवरहा बाबा घाट पर यमुना स्नान के दौरान डूबा साधु, गोताखोरों ने बचाया

Fri, 19 Feb 2021 06:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan kumbh mela Sadhu drowned in Yamuna river
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन कुंभ क्षेत्र में देवरहा बाबा घाट पर शुक्रवार को यमुना स्नान के दौरान एक साधु डूब गया। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाकर अचेतावस्था में जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। करीब 35 वर्षीय साधु आगरा का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर 

विज्ञापन


वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक को लेकर साधना स्थली बने यमुना तट पर संतों का सैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह यमुना स्नान के लिए गया साधु ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा घाट के समीप अचानक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। 
विज्ञापन


साधु को डूबता देख यमुना किनारे तैनात गोताखारों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बचाकर बाहर निकाला। यमुना में डूबे साधु का नाम राजबहादुर (35) निवासी आगरा है। साधु का उपचार कर रहे डॉ. वरुण चौधरी ने बताया कि साधु की बेहोशी खत्म होने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घाट पर तैनात है पुलिस
दरअसल, यमुना नदी में इन दिनों पानी की शुद्धता बढ़ी है। साधु-संत ही नहीं बल्कि कुंभ मेला में जाने वाले लोग भी डुबकी लगा रहे हैं। इसलिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नाव का भी इंतजाम किया हुआ है। अगर कोई गहने पानी में जाता है तो वहां तैनात पुलिस उनको रोक भी रही है। 

14 फरवरी को हुआ था घाट का उद्घाटन

वृंदावन में आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वृंदावन और आसपास के लोगों के साथ श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन को आ रहे भक्त भी यहां पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण नवनिर्मित संत देवरहा बाबा घाट बन रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस घाट का आकर्षण देखने यमुना तक आ रहे है। 

इस घाट के निर्माण पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आई है। यह निर्माण उत्तरप्रदेश तीर्थ विकास परिषद ने कराया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 फरवरी को किया था। इस घाट के आकर्षण के चलते सबसे अधिक भीड़ कुंभ के मुख्य द्वार से इस घाट को जाने वाले मार्ग पर ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed