फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Kumbh Mela 2021 Bacteria will clean the dirty water of drains in Vrindavan

वृंदावन कुंभ मेला: प्रयागराज की तर्ज पर नालों के गंदे पानी को साफ करेंगे बैक्टीरिया

Thu, 28 Jan 2021 02:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jan 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Mela 2021 Bacteria will clean the dirty water of drains in Vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में हो रहा कार्य - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन कुंभ के दौरान यमुना में गिर रहे नालों के गंदे पानी को साफ करने के लिए बैक्टीरिया का सहारा लिया जाएगा। प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर गंदे पानी का ट्रीटमेंट बायो रेमिडेशन तकनीक से होगा। इस तकनीक का प्रयोग वृंदावन के सभी 12 नालों में होगा। इससे नाले के पानी न केवल साफ होगा बल्कि रंग और बदबू भी नहीं रहेगी। 

विज्ञापन


तीर्थनगरी वृंदावन में फिलहाल 12 नालों का पानी यमुना नदी में सीधे गिर रहा है। इसमें 10 नाले टेप भी नहीं हुए हैं, जबकि 2 नाले टेप होने के बाद भी जल निगम उनका गंदा पानी ट्रीट नहीं कर पा रहा है। इनके लिए बना एसटीपी कारगर साबित नहीं हो रहा है। इस स्थिति में कुंभ के दौरान इन नालों के गंदे पानी को साफ करने के लिए प्रशासन प्रयागराज कुंभ के पैटर्न को वृंदावन में उपयोग कर रहा है। 
विज्ञापन


इसमें नालों के पानी को यमुना में डालने से पहले बायो रेमिडेशन तकनीक से गुजरने की योजना पर काम हो रहा है। इस संदर्भ में नगर आयुक्त रविंद कुमार मांदड़ ने बताया कि बायो रेमिडेशन का उपयोग गंदे नालों के लिए पिछले प्रयागराज कुंभ में किया गया था। इसलिए वृंदावन कुंभ में इस के तहत नालों का गंदा पानी साफ करने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर और नगर आयुक्त ने कुंभ मेला के कार्यों की समीक्षा की
बुधवार को वृंदावन कुंभ मेला को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु और नगर आयुक्त रविंद कुमार मांदड़ ने वृंदावन क्षेत्रीय कार्यालय में की गई। बैठक के दौरान महापौर ने मानकों के तहत कार्य के निर्देश दिए। पांच फरवरी तक सभी कार्य पूरे करने को कहा। इसमें टटिया स्थान मार्ग का कार्य भी शामिल था। 

नगर आयुक्त ने बताया कि सबसे ज्यादा फोकस सफाई व्यवस्था पर रहेगा। इसके लिए मेला क्षेत्र को 5 सेक्टर में बांटा गया है। सफाई का फीड बैक संतों से लिया जाएगा। यमुना जल का स्वच्छ बनाये रखने के लिए एक स्टीमर और चार नाव निरंतर जल में आने वाले कूड़े को साफ करेंगी। सफाई कर्मचारी ड्रेस में रहेंगे। शौचालय, स्नान आदि व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस मौके पर मौजूद उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने भी नगर आयुक्त को कई सुझाव दिए।

पोंटून पुल टूटा, वाहनों का आवागमन रहा अवरुद्ध्
बुधवार को केशीघाट स्थिति पांटून पुल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया। किसी भारी वाहन के चलते पुल का बॉल्ट टूट गया। ऐसी स्थिति में पुल पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया। पुल के कुछ हिस्से को हटाते हुए मरम्मत की गई। शाम के बाद उसे फिर दुरुस्त कर दिया गया, जिससे शाम छह बजे एक बार फिर वाहनों का संचालन शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed