फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voting will be held today for the post of District Bar Association President

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए आज होगा मतदान

Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held today for the post of District Bar Association President
मैनपुरी। कलक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनके लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। वहीं पूर्व में ही सचिव व अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नवीन कार्यकारिणी निर्वाचित होनी है। इसके लिए वरिष्ठ जन समिति की देखरेख में चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नामांकन और नाम वापसी के प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में मतदान होगा। इसमें बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में शामिल अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे। अध्यक्ष पद के लिए अब अधिवक्ता दिनेश सिंह यादव और सर्वेंद्र सिंह यादव मैदान में हैं। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इसके बाद मतों की गणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके लिए बुधवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

वहीं पूर्व में ही 24 दिसंबर को नाम वापसी के बाद सचिव पद पर अरुण कुमार मिश्रा का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत यादव, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार कुलश्रेष्ठ, सहसचिव पुस्तकालय पर राकेश, सह सचिव प्रशासन पर सौरभ पांडेय निर्विरोध चुने गए हैं। सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के लिए रामपाल सिंह यादव, संजय कुमार कुलश्रेष्ठ, सुशील कुमार, प्रभाकर दुबे, बलवीर सिंह, संजीव कुमार, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के लिए सौरभ पांडेय, प्रबल प्रताप सिंह चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed