फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voting in firozabad for municipal poll

निकाय चुनाव: फिरोजाबाद में 62 % मतदाताओं ने डाले वोट, हंगामे के साथ खत्म हुआ मतदान

Thu, 30 Nov 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Nov 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
voting in firozabad for municipal poll
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी निकाय चुनाव के तीसरे चरण में फिरोजाबाद में मतदान संपन्न हो गया। यहां शाम पांच बजे तक करीब 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। फिरोजाबाद सुबह मतदान शांति से शुरू हुआ लेकिन बाद में फर्जी वोटिंग के कारण बवाल के कई मामले सामने आए। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की पिटाई से एक युवक बेहोश तक हो गया। 
विज्ञापन


सुबह मतदान शुरू होते ही सबसे ज्यादा भीड़ मुस्लिम बहुल इलाकों के मतदान केंद्रों पर रही। यहां मतदान को लेकर युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। थोड़ी देर में ही बूथ पर कतार लग गईं। फिरोजाबाद शहर में हिंदी स्कूल हाजीपुरा में मतदान की गति धीमी होने के कारण मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। कई बार विवाद की स्थिति भी बनी। 
विज्ञापन


वहीं डाक बंगला स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने एक युवक की पिटाई कर दी। बाद में अन्य पुलिस कर्मियों के पीटने पर वह बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद बगिया मोहल्ले में फर्जी मतदान को लेकर बवाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 3 बजे तक पड़े इतने वोट (प्रतिशत)

voting in firozabad for municipal poll
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम
फिरोजाबाद- 45

नगर पालिका
शिकोहाबाद- 40

टूंडला- 46

सिरसागंज- 51

नगर पंचायत
जसराना- 49

फरिहा- 65

एका- 56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed