फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voting for the post of head will be held in Arsara today

अरसारा में कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा प्रधान पद के लिए मतदान

Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Voting for the post of head will be held in Arsara today
मैनपुरी। पंचायत उप चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा में प्रधान पद के लिए सुबह सात बजे से मतदान होगा। बुधवार को शाम को ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। शाम को एसडीएम और बीडीओ ने पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अरसारा में निर्वाचित ग्राम प्रधान राजेश बाबू का जाति प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। इसके बाद यहां उप चुनाव प्रस्तावित किया गया। कुल नौ प्रत्याशी ग्राम प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को दो मतदान केंद्रों के चार मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से मतदान होगा। बुधवार शाम को चार बजे पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। यहां उन्होंन व्यवस्थाएं देखीं। एक पार्टी को रिजर्व में रखा गया है, जो ब्लॉक मुख्यालय किशनी पर रहेगी। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। एसडीएम आरएन वर्मा ने बीडीओ किशनी महेश चंद्र त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने को कहा।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
अरसारा स्थित दोनों मतदान केंद्रों पर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसमें तहसीलदार किशनी विशाल सिंह और कुरावली अभय राज पांडेय की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
मतदान के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात रहेगा। एक पीएसी के कंपनी भी मतदान के दौरान अलर्ट मोड पर रहेगी। आवश्यकता पडने पर तत्काल पीएसी पहुंच जाएगी।

अरसारा में बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान होना है। इसके लिए बुधवार शाम को ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें।
-विनोद कुमार, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed