{"_id":"6633d6c3912423490502165a","slug":"voter-slips-reach-every-voter-on-time-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-116848-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हर मतदाता तक समय से पहुंचे वोटर पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हर मतदाता तक समय से पहुंचे वोटर पर्ची
Thu, 02 May 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आयुक्त आगरा मंडल रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को सुदिति ग्लोबल एकेडेमी में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि हर मतदाता तक समय से वोटर पर्ची पहुंचनी चाहिए। मतदान से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जाए। चिन्हित क्रिटिकल बूथों का उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर मतदाताओं से संवाद कर उन्हें बिना भय के मतदान करने का भरोसा दिलाएं।
उन्होंंने कहा कि किसी के द्वारा मतदान के दिन यदि डराने धमकाने, मताधिकार का प्रयोग करने से रोकने की चेष्टा की तो जिला प्रशासन ऐसे शरारती तत्वों से सख्ती से निपटेगा। बीते चुनावों में विघ्न डालने वालों पर पैनी नजर रखें। निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर परस्पर एक दूसरे का सहयोग करें। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रट भ्रमण की ऐसी व्यवस्था करें कि वह 15 मिनट के भीतर अपने बूथों पर भ्रमण करते रहें।
उन्होंने कहा कि जिन वाहनों से ईवीएम का आवागमन हो वह वाहन जीपीएस युक्त रहें। कोई भी मशीन किसी भी दशा में बिना सुरक्षा कर्मियों के नहीं छोड़ी जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर आयुक्त न्यायिक मंजूलता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप, राम नारायण, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा मौजूद रहे।