{"_id":"6633d6d753c31d79bc071884","slug":"voter-personnel-should-be-informed-about-every-activity-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-116850-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मतदाता कार्मिक हर गतिविधि की जानकारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मतदाता कार्मिक हर गतिविधि की जानकारी करें
Thu, 02 May 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आयुक्त आगरा मंडल आगरा रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र करहल के प्राथमिक विद्यालय मढ़ापुर, नहर कोठी बुझिया तथा विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में स्थापित मतदेय स्थलों, बूथों का निरीक्षण कर बूथों का निरीक्षण किया। कहा कि ूमतदाता कार्मिक हर गतिविधि की जानकारी करें।
उन्होंने मूलभूत सुविधाओं, पीने के स्वच्छ पानी, प्रकाश व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, महिला-पुरुष शौचालय, धूप से बचाए के लिए छाया की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि किसी भी मतदाता को बूथ पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। प्रत्येक बूथ पर शांति व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत फोर्स तैनात किया गया है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि जनपद के 850 बूथों पर बेवकास्टिंग होनी है। इसकी मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में 16 पैनल लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर आयुक्त न्यायिक मंजूलता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मौजूद रहे।