फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voter list

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही न करें बीएलओ

Tue, 24 Nov 2020 05:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
voter list
बेवर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विधानसभा क्षेत्र के विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बैठक मंगलवार को बेवर ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें तहसीलदार भोगांव ने बीएलओ और सुपरवाइजर को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार अजीत कुमार ने रविवार को आयोजित बूथ दिवस पर जोड़े गए नए मतदाताओं की जानकारी लेने के साथ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन 17 नवंबर को किया जा चुका है। 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

29 नवंबर, 5 दिसंबर और 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को विशेष अभियान तिथियां रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ द्वारा पूर्व में किये गए कार्य में गणना कार्ड, परिवर्धन सूची, अपमार्जन सूची, संशोधन सूची दो प्रतियों में जमा कराए गए। राजस्व निरीक्षक रामस्वरूप, लेखपाल विमल भदौरिया, देवेश कुमार, नवनीत मौर्या, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed