फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vomiting diarrhea headache patients increased in Agra in summer more than six thousand patients arrived in OPD

Agra News: गर्मी ने बिगाड़ी तबीयत, ओपीडी में पहुंचे छह हजार से अधिक मरीज, उल्टी-दस्त, सिर दर्द के रोगी बढ़े

Mon, 22 May 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 07:34 PM IST
सार

आगरा में गर्मी ने लोगों की तबीयत बिगाड़ दी है। ओपीडी में छह हजार से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें उल्टी-दस्त, सिर दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ गई।

विज्ञापन
Vomiting diarrhea headache patients increased in Agra in summer more than six thousand patients arrived in OPD
Agra News: जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लाइन में खड़े रोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज धूप और लू से लोगों का बुरा हाल है। उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तेज धूप से सिर में दर्द और चक्कर आने की समस्या भी हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 6,307 मरीज आए। अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त और लू लगने के ही रहे।

विज्ञापन


एसएन के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी में आए 2717 मरीज आए। इनमें से अधिकांश गर्मी और लू से पीड़ित थे। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, फूड प्वायजनिंग के अधिक मरीज रहे। तेज धूप के कारण सिर में दर्द, चक्कर आना, घबराहट की परेशानी बताई। 

विज्ञापन

 

डॉक्टरों ने ओपीडी में 154 बच्चों को देखा

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 154 बच्चे देखे गए। इनमें से 40 फीसदी डायरिया से पीड़ित रहे। पानी की कमी के कारण 10 से अधिक बच्चों को भर्ती करना पड़ा है। इनको दवा देने, ओआरएस का घोल पिलाने के अलावा गर्मी से बचाव के लिए परिजन को बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा किया वारिस

ओपीडी में 3,590 मरीज देखे गए

जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि ओपीडी में 3,590 मरीज देखे गए। इनमें त्वचा रोग, डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों को घंटे भर अधिक ओपीडी करनी पड़ी। त्वचा रोग की ओपीडी में मरीजों को सन बर्न, दाने, चकत्ते, एलर्जी की परेशानी मिली।

पर्चे के लिए मारामारी, धक्कामुक्की

सोमवार को एसएन, जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक रही। सुबह 9 से 11 बजे तक हॉल ठसाठस भर गया। गर्मी में 30-40 मिनट तक कतार में खड़े होने से मरीजों की हालत खराब हो गई। जल्दी पर्चा बनवाने के लिए मारामारी और धक्कामुक्की से भी मरीज परेशान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed