Mainpuri: इन दो राजकीय कॉलेज में मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा, प्रवेश लेने चाहते हैं तो जल्दी करें आवेदन
प्रदेश के इंटर कॉलेजों में रोजगारपरक शिक्षा दी जाएगी। शासन के निर्देश के बाद प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रथम चरण में जिले के दो कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए कक्षाओं का संचालन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने कौशल विकास मिशन के तहत जिले के राजकीय कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में जिले के दो कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए कक्षा संचालन होगा। शासन के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा दी है।
शासन बेरोजगारी को दूर करने के लिए राजकीय कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जिले के राजकीय कॉलेजों में व्यावसायिक विषयों का शिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड का चयन किया गया है। दोनों कॉलेजों में अलग-अलग व्यावसायिक वर्ग के लिए कक्षा संचालन और प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिए गए निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को व्यावसायिक विषय प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
बालक वर्ग में चार और बालिका वर्ग में तीन व्यावसायिक विषयों का संचालन होने जा रहा है।
जीजीआईसी में इन विषयों की मिलेगी शिक्षा
- ब्यूटी एंड वैलनेस
- मीडिया डबलपमेंट
- डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर
जीआईसी में इन विषयों की मिलेगी शिक्षा
- ऑटोमोबाइल कक्षा नौ
- ग्रीन जॉब कक्षा 10
- इलेक्ट्रोनिक कक्षा 11
-आईटी कक्षा 12
शुरू करा दी गई प्रवेश प्रक्रिया
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत जिले के दो राजकीय कॉलेजों में शासन के निर्देश पर व्यावसायिक विषय की शिक्षा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। शहर के जीआसी और जीजीआईसी में व्यावसायिक विषय के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।