फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vision Document-2047 roadmap will be ready

Agra News: विजन डॉक्यूमेंट-2047 का रोडमैप होगा तैयार

Wed, 10 Sep 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vision Document-2047 roadmap will be ready
फोटो19कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत-सूचना 
कासगंज। समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाना है। इसकी तैयारी के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की और जनसहभागिता के आधार पर भावी विकास रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए जिलाधिकारी ने अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि विकास रूपरेखा के लिए जिले के प्रबुद्धजन, राज अतिथि, किसान, व्यापारी, मीडिया प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, शिक्षक, विद्यार्थी, महिलाओं से अलग अलग जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से भावी विकास की रूपरेखा तैयार होगी। प्राप्त सुझावों को संकलित कर क्यूआर कोड के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इससे नागरिकों के विचार सीधे प्रदेश के दीर्घकालीन विकास दस्तावेज का हिस्सा बन सकेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वह पूरी लगन व मेहनत के साथ जनसहभागिता सुनिश्चित कराएं और बेहतर संवाद सुनिश्चित हो।विजन-2047 डॉक्यूमेंट के लिए दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा के सेवानिवृत्त प्रोफेसर शिवकुमार, सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक फिरोजाबाद डॉ. जितेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता विद्युत वीरेंद्र नाथ सिंह प्रबुद्धजन से वार्ता के लिए जिले में आएंगे। उनके आगमन और संवाद की तैयारियों का जिम्मा बीएसए, उपनिदेशक कृषि एवं जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को सौंपा गया है। इस दौरान बीएसए सूर्यप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed