फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vishwakarma is the god of creation and construction

Agra News: सृजन और निर्माण के देवता हैं विश्वकर्मा

Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma is the god of creation and construction
मैनपुरी। आवास-विकास स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार को वास्तुशिल्प के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को मनाई गई। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि इस पर्व को विश्वकर्मा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देशभर के कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। वह सृजन और निर्माण के देवता हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर माना जाता है। उनकी विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता भी हैं। उन्होंने ही इंद्रपुरी, यमपुरी, वरूणपुरी, पांडवपुरी, कुबेरपुरी का निर्माण किया था। सोने की लंका, स्वर्ग, देवताओं के अस्त्र-शस्त्र, पुष्पक विमान, द्वारिका, इंद्रप्रस्थ का निर्माण भी भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही सृजित हुआ। इस मौके पर रामनरायन बाथम, देवेंद्र सिंह यादव, मुरारीलाल शर्मा, नेहा चौहान, हरिप्रकाश यादव, उमाशंकर शाक्य, खुमान सिंह वर्मा, जयसिंह कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed