फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vishva shanti yatra warm welcome in Agra

विश्व शांति पदयात्रा का आगरा में भव्य स्वागत, राजगोपालन ने कहा- गांधी के विचार आज भी प्रासांगिक

Mon, 07 Oct 2019 11:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Vishva shanti yatra warm welcome in Agra
विश्व शांति पदयात्रा 'जय जगत 2020' - फोटो : अमर उजाला
विश्व शांति पदयात्रा 'जय जगत 2020' का ताजनगरी में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा स्टिजरलैंड के जेनेवा शहर तक पहुंचेगी। पदयात्रा का नेतृत्व प्रख्यात गांधीवादी विचारक पीव्ही राजगोपालन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा पहुंचने पर राजगोपालन ने कहा कि गांधी जी के विचार पहले की तरह आज के युग में भी प्रासांगिक है। पदयात्रा में भारत के विभिन्न प्रांतों के लोग शामिल हैं। इसके अलावा केन्या, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन आदि देशों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल रहे। 
विज्ञापन


पदयात्रा में शामिल लोग सबसे पहले संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। यहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। शहीद स्मारक पर सर्वोदयी नेता चंद्रमोहन पाराशर के नेतृत्व में पद यात्रियों का स्वागत किया। आगरा के बाद पदयात्रा मथुरा पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा के ज्ञानदीप शिक्षा भारती परिसर में यात्रा का स्वागत हुआ। यहां पीवी राजगोपालन ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति के साथ यमुना को भी प्रदूषण से मुक्त कराया जाना है। पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया समेत कई लोग मौजूद रहे। 

बंद कर दिया सॉफ्टवेयर का कारोबार 

विश्व शांति पदयात्रा में चल रहे युवा भी गांधीजी की विचारधारा से प्रभावित दिखे। उत्तराखंड के रहने वाले 30 साल के अंकित गांधीजी के विचारों से इतने प्रभावित हुए कि अपना सॉफ्टवेयर का कारोबार बंद कर उन्होंने गांधीजी के बताए आदर्शों पर चलने का फैसला लिया। 

इस समय अंकित असम में जाकर ग्रामीणों की सेवा कर रहे हैं। उन्हें स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पद यात्रा में शामिल मुंबई में ट्रेवलिंग एजेंसी चलाने वाली नेनीका ने बताया कि वह बचपन से गांधीजी को पढ़ती आई हैं। गांधीजी के आदर्शों से हमें सीख मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed