{"_id":"61155a128ebc3ef3991102db","slug":"viral-spread-in-nagla-aman-more-than-60-villagers-sick-agra-news-agr5034765173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला अमान में फैला वायरल, 60 से अधिक ग्रामीण बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला अमान में फैला वायरल, 60 से अधिक ग्रामीण बीमार
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। नारखी ब्लॉक के गांव नगला अमान में वायरल की चपेट में आने से 60 से अधिक लोग बीमार है। आरोप है कि कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। ऐसे में ग्रामीणों को निजी चिकित्सक से इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उचित उपचार कराने की मांग की है।
मौसम के बदलते तेवरों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नारखी ब्लॉक के गांव नगला अमान में वायरल से 60 से अधिक लोग बीमार है। नगला अमान निवासी सज्जन सिंह के घर में बेटी प्रिया (19), अजय (28), अभय (21), अनुष्का (दस) पुत्री अजय और गुड्डी देवी पत्नी सज्जन सिंह बीमार है। गुड्डी देवी का उपचार शहर में चल रहा है। मलखान सिंह के घर में विरमा देवी (55) पत्नी मलखान सिंह, अनुज (30), कृष (13) पुत्र इंद्र सिंह, राजा पुत्र लोटन सिंह, करन सिंह के परिवार में रानी देवी (62) पत्नी करन सिंह, संतोष कुमार (32), नितिन कुमार (15), सीमा देवी (45), सोनम (30),सुनील (36) पुत्र रामजीलाल, यागवेंद्र सिंह (29) पुत्र खुमान सिंह, प्रमोद यादव (42) पुत्र फौरन सिंह, राजा पुत्र लोटन सिंह आदि बीमार हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में घर-घर चारपाई बिछी है। बुखार नहीं उतरने के कारण निजी चिकित्सक से उपचार कराने को मजबूर है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
टीटीएसपी के समीप भरा बारिश का गंदगीयुक्त पानी
गांव में पानी भरने के लिए टीटीएसपी स्थापित की कराई गई थी। टंकी की ओर जाने वाले रास्ते पर गंदगीयुक्त जलभराव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप है। ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम टंकी के आस-पास साफ सफाई होनी चाहिए। गांव में सफाई कर्मचारी सफाई करने तक नहीं आता है। ग्रामीणों को खुद ही साफ सफाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन
सूचना दी लेकिन नहीं आई टीम....
- स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना फोन से दी थी। उन्होंने नगर निगम का नंबर देकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। निगम ने कहा कि दवा ले जाओ। गांव मे कोई टीम नहीं आएगी। इसके कारण हम इंतजार करते रह गए।
आलोक कुमार
-घर-घर लोगों के बुखार के साथ ही उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। लोग निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग ने सूचना देने के बाद कोई खबर नहीं ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम आने पर ही राहत मिल सकेगी।
नीरज कुमार यादव
- गांव में घर-घर चारपाई बिछी है। पिछले एक सप्ताह में सभी लोग बीमार होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आने के कारण ग्रामीण निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को ध्यान देना चाहिए।
अक्षय यादव