फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   viral screenshot on WhatsApp became a problem for Mathura police

मथुरा: व्हाट्सएप पर वायरल स्क्रीनशॉट ने उड़ाए पुलिस के होश, आरोपी की तलाश के लिए लगा दीं एलआईयू सहित ये टीमें   

Sun, 17 Apr 2022 10:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 10:55 PM IST
सार

पुलिस के लिए व्हाट्सएप पर वायरल एक स्क्रीनशॉट मुसीबत बन गया। इस पोस्ट के सामने आते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए इसे वायरल करने वाले की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
viral screenshot on WhatsApp became a problem for Mathura police
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट वायरल होने से पुलिस के होश उड़ गए हैं। इस पोस्ट में भड़काऊ और शांतिप्रिय माहौल को पलीता लगाने वाला मेसैज का स्क्रीनशॉट गोविंदनगर पुलिस को किसी ने दिया तो पोस्ट करने वाले की तलाश शुरू हो गई। पुलिस ने पोस्ट करने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार को एक युवक ने गोविंदनगर पुलिस को एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भेजा गया। इस पोस्ट में एक समुदाय को भड़काने और उकसाने के अलावा शहर के शांत माहौल को पलीता लगाना का प्रयास दिखा। पुलिस ने पोस्ट डालने वाले की तलाश शुरू कर दी है। इस पोस्ट ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पोस्ट करने वाले को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में साइबर टीम, खुफिया विभाग के संग पुलिस की टीमों को भी लगाया गया है। एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि मामला किसी धार्मिक स्क्रीनशॉट का है, जिसके नाम से स्क्रीनशॉट दिखाई दिया है उसने ऐसी किसी भी पोस्ट को करने से साफ इनकार किया है, जबकि स्क्रीनशॉट भेजने वाला व्यक्ति अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। धार्मिक मामला होने के चलते पुलिस मामले में सजगता बरत रही है। बताया कि व्हाट्सएप के एक ग्रुप पर किसी एक युवक ने यह भड़काऊ पोस्ट डाली थी, अब पुलिस इस पोस्ट को वायरल करने वाले की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग और पुलिस जुटी तलाश में

एलआईयू, गोविंदनगर पुलिस, साइबर सेल, सर्विलांस और एसओजी की टीम को लगाया गया है। इन टीमों ने पोस्ट डालने वाले की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी खास नहीं लगा है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था, पर साक्ष्य नहीं मिले, फिर भी मोबाइल कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed