{"_id":"5d6b75fb8ebc3e015369dc0f","slug":"viral-fever-symptoms-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव से फैल रहा वायरल फीवर, ये लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से लें सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में बदलाव से फैल रहा वायरल फीवर, ये लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से लें सलाह
Sun, 01 Sep 2019 01:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में इन दिनों लगातार परिवर्तन हो रहा है। कभी झमाझम बारिश के कारण दिन व रात का पारा लुढ़क जा रहा है तो कभी तेज धूप हो रही है। मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते वायरल फीवर का प्रकोप फैला हुआ है। इसकी चपेट में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी हैं।
आलम यह है कि सिर्फ सरकारी अस्पतालों में रोजाना हजार से अधिक मरीज इस बीमारी के शिकार पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट डॉक्टरों के क्लीनिक पर भी मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है।
बालरोग विभाग और मेडिसिन में सबसे ज्यादा आ रहे हैं मरीज, जिला अस्पताल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी में इन दिनों बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में ओपीडी 1000 तक पहुंच रही है।

वायरल फीवर के लक्षण
वायरल में शरीर में दर्द के साथ सर्दी-जुकाम, तेज बुखार, गले में खराश, सिर दर्द, खांसी, आंख नाक से पानी गिरता है।
मथुरा के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिस डॉ. पीयूष चौबे ने बताया कि वायरल फीवर में बुखार अनियमित हो रहा है। कुछ मरीजों को 103 से 104 फारेनहाइट तक बुखार चढ़ जा रहा है।
ऐसे मरीजों को हर दो घंटे पर गीले तौलिया से शरीर को पोंछना चाहिए। मरीज या तीमारदार को तत्काल डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इसके अलावा पीड़ित मरीज को घर पर आराम करना चाहिए। मरीज के आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए।