{"_id":"5d88ffd78ebc3e93cf6571b8","slug":"viral-fever-in-mainpuri-mainpuri-news-agr407241975","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पहुंच रहे रिकार्ड मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पहुंच रहे रिकार्ड मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में रिकार्ड मरीज पहुंचने पर एक-एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती कराए गए। कई मरीज तो यह देखकर निजी अस्पतालों में चले गए।
जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढने से जिला अस्पताल की स्थिति बिगडने लगी है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 15 बेड बढ़ा दिए हैं। पांच बेड इमरजेंसी के बरामदे में डवाए गए हैं, तो 10 बेड कार्डियोलॉजी विभाग में डलवाए गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।
अस्पताल में 14 सौ से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 67 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। बेड कम पड़े तो मरीजों को समझाया गया कि या तो वे कहीं दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करा लें या फिर किसी मरीज से साथ लेटने के लिए निवेदन कर लें। यह व्यवस्था देख कई मरीज निजी अस्पतालों के लिए चले गए।
विज्ञापन
मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिसे देखते हुए 15 अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं। यदि और जरूरत पड़ेगी तो व्यवस्था और की जाएगी। विकल्प तलाशा जा रहा है।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस