{"_id":"631daa29b849194dd1095d3d","slug":"viral-fever-in-children-take-this-caution-pediatric-ward-full-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: बच्चों के लिए जानलेवा हो रहा है बुखार, पीडियाट्रिक वार्ड हुआ फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बच्चों के लिए जानलेवा हो रहा है बुखार, पीडियाट्रिक वार्ड हुआ फुल
Sun, 11 Sep 2022 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:58 PM IST
सार
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एबी सिंह का कहना है कि वर्तमान में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से वायरल बुखार चल रहा है। बच्चों को बुखार से बचाने के लिए वर्तमान में पानी गर्म करने के बाद ठंडा करके पिलाएं। नियमित टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में मौसम के बदलाव के साथ बुखार कहर ढा रहा है। बच्चे बुखार से बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में हर दिन बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। छह सितंबर को बुखार से पीड़ित 180 बच्चे ओपीडी में आए थे। शनिवार को यह आंकड़ा 250 पर पहुंच गया है। दस बेड की क्षमता वाला पीडियाट्रिक वार्ड फुल हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को बुखार से पीड़ित बच्चों को दूसरे वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है।
मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वह वायरल बुखार के पीड़ित हो रहे हैं और मेडिकल कॉलेज स्थित पीडियाट्रिक वार्ड में बीमार बच्चों को भर्ती करके उपचार कराया जा रहा है। तीमारदारों व अभिभावकों की भी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। बुखार को लेकर चिंताएं परिजन के माथे पर देखी जा रही हैं और वह निजी क्लीनिक और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी की बात की जाए तो हर दिन बीमार बच्चे आ रहे हैं। इनमें अधिकांश बुखार पीड़ित होते हैं। गंभीर बच्चों को बालरोग विशेषज्ञ पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती करके उपचार कराने की सलाह दे रहे हैं और प्रत्येक दिन 10 के करीब बच्चे भर्ती भी किए जा रहे हैं।
6 सितंबर 180
7 सितंबर 195
8 सितंबर 230
9 सितंबर 235
10 सितंबर 250

यह है आंकड़ा
दिन बीमार बच्चों की संख्या6 सितंबर 180
7 सितंबर 195
8 सितंबर 230
9 सितंबर 235
10 सितंबर 250
बच्चों को गर्म पानी ठंडा करके पिलाएं
नोडल पीडियाट्रिक वार्ड एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एबी सिंह का कहना है कि वर्तमान में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से वायरल बुखार चल रहा है। बच्चों को बुखार से बचाने के लिए वर्तमान में पानी गर्म करने के बाद ठंडा करके पिलाएं। नियमित टीकाकरण कराएं। ओस से बचाव रखें। मच्छरदानी का उपयोग करें। फुल आस्तीन के हल्के पतले सूती कपड़े पहनाएं। ओडोमास क्रीम का उपयोग करें। घर के आसपास पानी नहीं भरने दें। छतों पर टायर, मटका या कूलर को साफ करके रखें। ताकि डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाया जा सके। अगर बुखार आ जाए तो ठंडे पानी के कपड़े से शरीर को पौंछते रहें। हर दिन करीब 10 बच्चे भर्ती किए जाते हैं।
विज्ञापन