फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Dengue Viral Fever News: Viral Fever And Dengue In Firozabad Today Latest News Total 171 Dengue Patients

बेकाबू हुआ डेंगू: फिरोजाबाद सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में 171 डेंगू पॉजिटिव मरीज भर्ती

Wed, 22 Sep 2021 01:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Sep 2021 01:50 PM IST
सार

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार से मौतों का आंकड़ा दो सौ के करीब पहुंच रहा है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को 171 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Firozabad Dengue Viral Fever News:  Viral Fever And Dengue In Firozabad Today Latest News Total 171 Dengue Patients
फिरोजाबाद में डेंगू: सौ शैय्या अस्पताल में इलाज के लिए आए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार की टीम और प्रदेश सरकार की टीमों के फिरोजाबाद में आने के बाद भी डेंगू बेकाबू है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की स्थिति सुधर नहीं रही है। मंगलवार को सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों की संख्या मंगलवार को दोबारा 274 पहुंच गई है। 24 घंटे में 534 बच्चों की कराई गई जांच में 171 की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। निजी अस्पतालों में भी हालत नहीं सुधरी है। मरीजों की भीड़ सुबह से देर रात्रि तक दिख रही है।

विज्ञापन

21 अगस्त से शुरू हुआ बुखार
विगत 21 अगस्त से जिले में डेंगू और वायरल का प्रकोप शुरू हो गया था। सबसे पहले सरकारी अस्पतालों में बने वार्ड फुल हो गए थे। अब एक माह गुजरने के बाद स्थिति काबू में नहीं आ सकी है। जबकि भारत सरकार, प्रदेश सरकार की विशेष चिकित्सकों की टीम भी दौरा कर चुकी है। मंगलवार को भी अस्पताल की ओपीडी में भीड़ रही। हालांकि निजी चिकित्सकों के क्लीनिक फिर से खुलने के कारण मरीजों अस्पताल में ओपीडी में आसानी से इलाज मिल रहा है। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों को भर्ती किया। कई परिजन अपने बच्चो को भर्ती करने के लिए रिपोर्ट का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


एक सप्ताह में कम हुए मरीज
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा का कहना है कि चिकित्सीय व्यवस्था में सुधार लगातार किया जा रहा है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या एक सप्ताह में कम हुई है। 274 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में फुल हो रहे पलंग
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर के सभी पलंग फुल हो गए। मरीजों को वार्डों में शिफ्ट कराया गया। इधर, सौ शैय्या अस्पताल से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें:
आगरा में झमाझम बारिश: शहर की 'लाइफ लाइन पानी-पानी', गाड़ियां बंद होने से लोग परेशान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed