{"_id":"5da35de88ebc3e017553bc96","slug":"viral-feaver-mainpuri-news-agr410467423","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं थम रहा बुखार, दो और मरीजों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं थम रहा बुखार, दो और मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में रविवार को वायरल बुखार से एक महिला की मौत हो गई। अस्थमा के एक मरीज ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं बुखार से पीड़ित एक बच्ची को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि 57 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को 57 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जबकि सात मरीजों को रेफर किया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला सईद निवासी अल्ताफ की पत्नी इदरीशा (55) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने शनिवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान इदरीशा की शनिवार की रात मौत हो गई। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी कौशलेंद्र की नौ वर्ष की पुत्री सौम्या को दो दिन पूर्व बुखार आया था। परिजन उसे लेकर इमरजेंसी आए थे, यहां ईएमओ ने उसे बुखार की दवा दी। इसके बाद उसे बुखार नहीं आया। परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन
शनिवार की शाम अचानक सौम्या का शरीर ठंडा पड़ने लगा। परिजन फिर उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र की मोहल्ला नगला पजाबा निवासी छदामीलाल (70) को अस्थमा की शिकायत होने पर शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
एक मरीज की बुखार से और एक की अस्थमा से मौत हुई है। वहीं बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया था। बताया गया है कि बच्ची को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। तब इमरजेंसी से दवा दी गई थी।
-डॉ. आरके सागर, सीएमएस