{"_id":"69116a1efe7d57d98c0e3cdb","slug":"violence-erupts-in-bateshwar-after-whatsapp-threat-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: 'जमीन पर पैर रखा तो मार देंगे गोली', बटेश्वर में अभी सबकुछ शांत नहीं...व्हाट्सएप पर धमकी के बाद दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 'जमीन पर पैर रखा तो मार देंगे गोली', बटेश्वर में अभी सबकुछ शांत नहीं...व्हाट्सएप पर धमकी के बाद दहशत
Mon, 10 Nov 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:59 AM IST
सार
जमीनी विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा अभी शांत नहीं है। व्हाट्सएप पर धमकी के बाद एक बार फिर दहशत है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बटेश्वर के सिकरवार डांडा के संजय को हमलावरों ने व्हाट्सएप पर वीडियो पोस्ट कर जमीन पर पैर रखने पर गोली से मार देने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई। नतीजतन राजस्व टीम की मौजूदगी में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, फरसा से हमला और तमंचे से फायर किया गया। आरोप है कि हमलावर गले से चेन और मोबाइल फोन भी छीन ले गए। मामले में पुलिस ने 11 नामजद और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हुए।सिकरवार डांडा, बटेश्वर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि प्लॉट की जमीन पर कब्जे की शिकायत एसडीएम से की थी। 6 नवंबर को राजस्व टीम जांच के लिए पहुंची थी। घात लगाए बैठे विपक्षी शैतान सिंह, नृपति, रामनरेश, अरुणा देवी, नीतेश, मोहर सिंह, मुकेश, विमलेश, सोनू, अभिषेक, पंकज और 20-25 लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
जान बचाकर भागा तो नीतेश ने तमंचे से फायर कर दिया जिसमें वह बाल बाल बचा गया। हमलावर घर में भी घुस आए। उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे, बचाने के लिए पत्नी रेखा, बहन लालो देवी आई तो उनकी भी पिटाई कर दी। चीखपुकार पर ताले सिंह, उनके बेटे दुर्गेश, फूल सिंह, नितिन, राहुल, प्रताप सिंह, उनकी पत्नी मुन्नी देवी बचाने आए तो उन्हें रास्ते में ही मुकेश, विमलेश, सोनू, अभिषेक व 8-10 लोगों ने लाठी-डंडे, कुल्हाडी, फरसा से हमला कर घायल कर दिया।