{"_id":"6293b371d49ba300703a98a9","slug":"viol-of-corona-vaccine-found-in-canal-mainpuri-news-agr5351601171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिली कोरोना वैक्सीन की वॉयल बनी चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिली कोरोना वैक्सीन की वॉयल बनी चर्चा का विषय
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में नदरैला नहर में कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन पड़ी मिली हैं। रविवार की शाम को इसका वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने जिम्मेदारों को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
कुर्रा थाना क्षेत्र में नदरैला नहर में कुछ लोगों को कोरोना की वैक्सीन नजर आईं। मौके पर जाकर देखा तो कोविशील्ड वैक्सीन की वॉयल पड़ी हुई थीं, जिसमें कुछ खाली तो कुछ भरीं थी। नहर में सौ सै अधिक वॉयल मिलने से क्षेत्र में चर्चा फैल गई। सोशल मीडिया पर नहर में कोविशील्ड वैक्सीन की वॉयल मिलने का वीडियो वायरल हुआ तो सीएमओ ने जानकारी जुटाने की बात कही। लोगों के बीच यह बात चर्चा में बनी हुई थी कि आखिर कोरोना वैक्सीन नहर में कहां से आ गई। नहर में मिली वैक्सीन में एक्सपायरी डेट 17 अगस्त 2022 है।
नहर में वैक्सीन मिली हैं इसकी जानकारी मिली है। एक टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। हो सकता है कि नहर में किसी दूसरे जनपद से वैक्सीन बहकर आ गई हो। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. पीपी सिंह सीएमओ