फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vinod Maheshwari received Samaj Sahitya Seva Ratna Award

वनिद माहेश्वरी को मिला समाज साहित्य सेवा रत्न सम्मान

Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vinod Maheshwari received Samaj Sahitya Seva Ratna Award
मैनपुरी। साहित्य मंडल श्रीनाथ (राजस्थान) ने जिले के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद माहेश्वरी को समाज-साहित्य सेवा रत्न की मानद उपाधि से विभूषित किया है। जिले के कवियों और साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

सैलानी साहित्य वाचस्पति भगवती प्रसाद देवपुरा की स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य त्रिदिवसीय समारोह का आयोजन छह से आठ जनवरी तक राजस्थान में हुआ। त्रिदिवसीय समारोह में राष्ट्रभाषा साहित्य प्रेमियों, संपादकों, पत्रकारों और बाल साहित्यकारों को उनके लेखन एवं उत्कृष्ट सृजन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

साहित्य मंडल के मंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। मैनपुरी में 102 माह से होली पब्लिक स्कूल में काव्यगोष्ठियों एवं जनपद और देश के नामचीन साहित्यकारों का सम्मान करने वाले सरस्वती साधना परिषद के महामंत्री विनोद माहेश्वरी को भी सम्मान मिला। माहेश्वरी को साहित्य मंडल द्वारा समाज-साहित्य सेवा रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद माहेश्वरी को सम्मान मिलने से जनपद के साहित्यकार और साहित्य प्रेमी श्रीकृष्ण मिश्र एडवोकेट, डॉ. दीनमोहम्मद दीन, बदन सिंह मस्ताना, सत्यसेवक मिश्र , जीसी त्रिपाठी, अभय शर्मा, सतीश समर्थ, विद्यासागर शर्मा, डॉ. अनुराग दुबे, जयप्रकाश मिश्रा, संजय दुबे, शिवदत्त दुबे, राजकिशोर प्रजापति, उपेंद्र भोला, एनके पटवा, राहुल सक्सेना, शिव सिंह निसंकोच ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed