{"_id":"62a0e753d097771c0937830c","slug":"villagers-threatened-by-goons-kasganj-news-agr5362657136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों के हमले और धमकी से दहशत में माली परिवार, गांव छोडने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों के हमले और धमकी से दहशत में माली परिवार, गांव छोडने को मजबूर
विज्ञापन
कासगंज में पटियाली तहसील के गांव नरदौली में गांव छोडकर जा रहे देवसिंह के परिवार को समझाते ग्राम प
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। पटियाली तहसील क्षेत्र के थाना सिकंदरपुर वैश्य के नरदौली गांव में एक संयुक्त परिवार के लोग गांव के ही प्रभावशाली लोगों के उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी को लेकर दहशत में है। दहशत में आए परिजन गांव छोड़कर जाने लगे। इस मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को हुई तो वह सक्रिय हुआ और ग्रामीणों को गांव छोड़कर न जाने को कहा और समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया।
पीड़ित परिवार देव सिंह माली का परिवार है। देव सिंह के मुताबिक वह और उनके 4 अन्य भाई इस गांव के मूल निवासी हैं। उनकी 60 बीघा जमीन है। पिछले 3 वर्षों से गांव के ही प्रभावशाली लोग माली समाज के लोगों को आगे करके झगड़ा कराते हैं। लगातार जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। देव सिंह पर भी एक जून को हमला किया गया। इससे उनके सिर, हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिवार के अन्य चार लोग भी इस झगड़े में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बरेली में भर्ती कराया गया। देव सिंह का आरोप है कि जब मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। देव सिंह का कहना है कि उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रहीं हैं और अब वह गांव छोड़कर दूसरी जगह रहने का मन बना चुके हैं। हमले के डर से अपने बच्चों को पहले ही बाहर भेज चुके हैं। देव सिंह के परिवार की वृद्धा रामा देवी का कहना है कि उनके परिवार के काफी सदस्य बाहर जा चुके हैं। उनकी जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया है।
- नरदौली गांव के मामले की जानकारी नहीं है। पटियाली के एसडीएम से मामले की जानकारी मांगी गई है। यदि उत्पीड़न का मामला सामने आया तो बड़ी कार्रवाई होगी। किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा- हर्षिता माथुर, डीएम।
विज्ञापन
- सिकंदरपुर वैश्य थाने के नरदौली गांव में माली परिवार के लोगों के जमीन से जुड़े मामले हैं। जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। थाना पुलिस को मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।