फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers suspect 30-year-old rivalry in the murder of the child

बालक की हत्या में ग्रामीणों को 30 साल पुरानी रंजिश का शक

Tue, 28 Jun 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers suspect 30-year-old rivalry in the murder of the child
फतेहाबाद। गांव कसियाई में लापता हुए 12 वर्षीय बालक धीरज की हत्या 30 साल पुरानी रंजिश में होने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। हालांकि अभी परिजन और पुलिस कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या की वजह तलाशने के लिए रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन

बालक की हत्या के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई थी। परिवार से जुड़े लोगों का कहना था कि धीरज के परदादा (पिता गयादीन के बाबा) रेवती प्रसाद ने गांव में 56 बीघा जमीन के लिए दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष में गवाही दी थी। हत्या के पीछे लोग इस रंजिश की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया की जमीनी रंजिश का मामला प्रकाश में नहीं आया है। बालक के शव के पूरे हिस्से भी नहीं मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। देर रात तक डॉग स्क्वैड और पुलिस की टीमें आसपास के बाजरा और चारे के खेतों में खोजबीन कर रही थीं।
विज्ञापन

गांव कसियाई में लापता बालक धीरज अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई धर्मेंद्र (15), उसके बाद धीरज (12) था। बीच में दो बहनें रेनू और रोशनी हैं। सबसे छोटा भाई छोटू पांच साल का है। धीरज की मौत से परिवार सदमे में है। पिता किसान हैं। वह खेती से ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार को धीरज के लापता होने से मां समेत पूरा परिवार परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed