{"_id":"615359a68ebc3e61ec56ed6a","slug":"villagers-stopped-construction-of-drain-in-rathera-mainpuri-news-agr5094810101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रठेरा में नाला की जगह पर नाली निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रठेरा में नाला की जगह पर नाली निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग का निर्माण चल रहा है। गांव रठेरा में कार्यदायी संस्था द्वारा नाले के स्थान पर मात्र आठ इंच की नाली का निर्माण कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए काम बंद करा दिया।
गांव रठेरा में मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के बाद कई लोगों के मकान नाला निर्माण के नाम पर तुड़वाए गए। अब नाला निर्माण की जगह पर मात्र आठ इंच की नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गांव का पानी निकलना संभव नहीं है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब उनके लाखों रुपये कीमत के मकान तुड़वाए गए हैं तो फिर कम से कम एक मीटर का नाला निर्माण होना चाहिए। कहना था कि पहले दो फुट की नाली थी तब पानी नहीं निकल सका और सड़क बर्बाद हो गई। मुख्य मार्ग पर लगभग डेढ़ किमी की दूरी है जिससे होकर पानी नदी में जाना है। अब मात्र आठ इंच की नाली से पानी किस प्रकार से पास होगा। जिम्मेदार लोगों को एक मीटर का नाला निर्माण कराना होगा। तभी काम को आगे बढ़ने दिया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में चंद्रवीर सिंह, शिवराज सिंह, रजनीश कुमार, विनय कुमार, मुकेश चंद्र, आशीष कुमार, उमेश चंद्र, देव यादव, दुर्वीन सिंह, अवनीश कुमार, राकेश कुमार, हर्वेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार, छोटे, मुन्नालाल आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
-----
गांव में मानक के अनुसार नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया है जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
गोपेश चौधरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग