फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers respected the daughter who reached the village as a judge

जज बन गांव पहुंची बेटी का ग्रामीणों ने किया सम्मान

Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers respected the daughter who reached the village as a judge
रामनगर। रामनगर क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी दीप्ति चौहान ने जिले का नाम रोशन किया है। दीप्ती ने न्यायिक सेवा के तहत सिविल जज के पद पर चयन पाया है। शनिवार को पहलीबार गांव पहुंचने पर दीप्ति का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी देवेंद्र सिंह चौहान की पुत्री दीप्ति चौहान के न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर चयन से गांव में खुशी की लहर है। गांव पहुंची दीप्ती ने बताया कि लक्ष्य बनाकर यदि किसी भी परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जिस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उस क्षेत्र को लक्ष्य बनाकर उस पर पढ़ाई करें। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय दादा नंदलाल सिंह चौहान, पिता देवेंद्र सिंह चौहान और माता नीरजा चौहान को दिया है। उनका कहना है कि स्कूली शिक्षा के दौरान ही अपना टारगेट फिक्स कर लिया था। इसको लेकर वह हर रोज आठ से 10 घंटे की पढ़ाई किया करती थीं। परिणाम वह जज बन गईं। जज बनने के बाद आज पहली बार वह अपने गांव रामनगर के फतेहपुर पोस्ट भदेही पहुंची तो गांव के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed