फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers protest at Collectorate in agra

पंचायत चुनाव: कैप्चरिंग की आशंका पर बूथ बदलने की मांग, कलक्ट्रेट में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

Tue, 13 Apr 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
villagers protest at Collectorate in agra
कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के शमसाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहोटा में मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग की आशंका पर बूथ बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को एक प्रत्याशी के समर्थन में कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। एडीएम सिटी ने पुलिस से जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


लहोटा ग्राम पंचायत पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है। ग्रामीणों ने बताया कि एक दबंग व्यक्ति ने बूथ बदलवाकर अपने घर के सामने निर्धारित करा लिया है। 28 जनवरी से बूथ स्थान परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों ने चार बार डीएम, एसडीएम और सीडीओ को शिकायत दे चुके हैं। बूथ नहीं बदला गया। 
विज्ञापन


आरोपी के विरुद्ध गंभीर मुकदमे इरदतनगर थाना में दर्ज हैं। ग्रमीणों ने बताया कि इस बूथ पर 600 मतदाता हैं। मतदान प्रभावित हो सकता है। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि बूथ अब नहीं बदला जा सकता। मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए बूथ पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल को होगा मतदान 
जिले में 15 ब्लॉकों की 690 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस बार मतदान के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय किया गया है। मतदान के दिन जहां साप्ताहिक बंदी मान्य नहीं है वहां भी बाजार में किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी। 

पंचायत चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण कराने लिए पुलिस अफसर पसीना बहा रहे हैं। एसएसपी मुनिराज जी ने शनिवार रात पिनाहट क्षेत्र के चिह्नित किए गए पांच अति संवेदनशील बूथों का जायजा लिया। एसएसपी रात करीब आठ बजे मनोना, विप्रावली, पडुआपुरा, उटसाना, भदरौली का निरीक्षण करने पहुंचे।

उधर, एसपी पूर्वी  के. अशोक वेंकट ने रविवार को शमसाबाद के मतदान केंद्र ग्राम नगला सादी, चितौरा, ठेरई का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। 

पंचायत चुनाव से संबंधित खबरें-
पंचायत चुनाव: पोस्टर-बैनर भूले...सोशल मीडिया पर प्रचार, व्हाट्सएप पर 'राम-राम' करते हैं 'नेताजी'

यूपी पंचायत चुनाव: फिर 'जिंदा' हो गया मृत किसानों पर कांजी हाउस टैक्स, खंगाली जा रहीं फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed