{"_id":"6168761434eb3c54bd047243","slug":"villagers-got-mass-shaved-in-protest-against-waterlogging-in-village-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में अनोखा प्रदर्शन: गांव अजीजपुर में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने कराया सामूहिक मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में अनोखा प्रदर्शन: गांव अजीजपुर में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने कराया सामूहिक मुंडन
Fri, 15 Oct 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:02 AM IST
सार
अजीजपुर के लोग तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कराया सामूहिक मुंडन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गांव अजीजपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को धनौली-सिरौली रोड पर रास्ते में जलभराव के विरोध में सामूहिक मुंडन करा कर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि जलभराव का स्थाई समाधान और दोनों तरफ पक्की नाली निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि जनसमस्याओं को लेकर अधिकारी और नेता गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
समाजसेवी सावित्री चाहर ने बताया कि एक साल से तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत के बावजूद क्षेत्रीय लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले साल भी बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया था। अफसरों ने आश्वासन दिया कि नाला व नाली निर्माण हो जाएगा। समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। 20 से अधिक लोगों ने मुंडन करा शासन-प्रशासन के प्रति विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बरौली अहीर ब्लॉक के लकावली गांव में ग्रामीण टूटी सड़क निर्माण के लिए धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन धरना स्थल पर पुतला दहन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके विरोध में आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पानी की करा रहे निकासी
प्रभारी सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने बताया कि जलभराव की समस्या का निदान कराया जा रहा है। पानी की निकासी शुरू कराई है। नाला निर्माण होने के बाद स्थायी रूप से समस्या खत्म हो जाएगी।