फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers blocked the highway after two men died in road accident in mathura

Mathura: कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रख लगाया जाम

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

दोनों मजदूर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से कार से टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस द्वारा चालक को छुड़ाकर भगाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। 

विज्ञापन
villagers blocked the highway after two men died in road accident in mathura
हादसे के बाद हाईवे पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में रविवार को देवी आर्ट्स मार्ग पर कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर मजदूरी करके गांव लौट रहे थे। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा और कार सवारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। पुलिस अफसरों ने रात करीब साढ़े नौ बजे जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


थाना जैंत के नगला सुम्मेरा निवासी करीब 32 वर्षीय पुन्नी पुत्र मंगला और दिगंबर पुत्र मानिक चंद जैंत से मजदूरी करके रविवार शाम को अपने गांव लौट रहे थे। देवी आर्ट्स मार्ग पर सामने से तेज गति से आती कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजवीर पुत्र प्रताप (18) घायल हो गया। 

विज्ञापन

पुलिस पर कार चालक को भगाने का आरोप 

हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना जैंत पुलिस ने चालक को भगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन धीरे-धीरे मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। काफी देर हंगामे के बाद ग्रामीण और परिजन मृतकों के शवों को लेकर हाईवे पर आ गए और शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े 

परिजन आरोपी कार चालक पर कार्रवाई के साथ प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग के साथ थाना जैंत प्रभारी पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हाइवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस अफसर जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों को मनाते रहे। ग्रामीण भी नारेबाजी करते हुए हाईवे से हटने को तैयार नहीं हुए। 

 पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे हाईवे पर लगा जाम रात साढ़े नौ बजे खुल सका। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया। कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed